scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Kurukshetra Lok Sabha Chunav Result 2024: कुरुक्षेत्र में बीजेपी की जीत, आम आदमी पार्टी से था कड़ा मुकाबला

Lok Sabha Election 2024 Result, Kurukshetra Constituency: कांग्रेस से बीजेपी में आए नवीन जिंदल का मुकाबला इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला और आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता से हुआ।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: June 04, 2024 20:58 IST
kurukshetra lok sabha chunav result 2024  कुरुक्षेत्र में बीजेपी की जीत  आम आदमी पार्टी से था कड़ा मुकाबला
Kurukshetra Lok Sabha Chunav Result 2024: कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट के नतीजे आज आ रहे हैं।
Advertisement

Kurukshetra Lok Sabha Chunav 2024: कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर बीजेपी के नवीन जिंदल ने जीत हासिल कर ली है। जिंदल का मुकाबला आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता से हुआ, जिसमें 29021 वोटों से बीजेपी विजयी रही। इस लोकसभा सीट पर 25 मई को छठे चरण में मतदान हुआ था। कांग्रेस से बीजेपी में आए नवीन जिंदल का मुकाबला इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला और आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता से है। इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन है।

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Watch Here । Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

Advertisement

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट का राजनीतिक इतिहास

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट को पहले कैथल लोकसभा सीट के नाम से जाना जाता था। कैथल लोकसभा सीट के नाम से ही पहली बार 1957 में लोकसभा चुनाव में हुआ था। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के मूलचंद जैन सांसद चुने गए थे। कैथल लोकसभा सीट पर दूसरी बार चुनाव 1962 में हुआ और देवीदत्त पुरी कांग्रेस से सांसद चुने गए। 1967 में हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट से गुलजारीलाल नंदा कांग्रेस से सांसद चुने गए। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट 1977 में अस्तित्व में आई। जिसके बाद जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रघुवीर सिंह 1977 में संसद पहुंचे। हरियाणा विकास पार्टी से ओपी जिंदल 1996 से लेकर 1998 तक यहां के सांसद रहे। कांग्रेस से नवीन जिंदल 2004 से लेकर 2009 तक और 2009 से लेकर 2014 तक सांसद रहे।

Haryana Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Watch Here

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट का 2019 का परिणाम

बीजेपी के नायब सिंह सैनी 6,86,588 वोट लाकर कांग्रेस के निर्मल सिंह को 3,84,591 वोट से हराया। कांग्रेस के निर्मल सिंह को 3,03,722 मत के साथ दूसरे स्थान पर रहे। बसपा प्रत्याशी शशि को महज 75,533 वोट मिले।

Advertisement

पार्टीउम्मीदवारवोट
बीजेपीनायब सिंह सैनी6,86,588
कांग्रेसनिर्मल सिंह3,03,722
बसपाशशि75,533

कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव का 2014 का परिणाम

बीजेपी के राज कुमार सैनी 4,18,112 वोट प्राप्त कर जितने में कामयाब रहे थे। वहीं इनेलो के बलबीर सैनी को 2,88,376 वोटों के दूसरे स्थान पर थे। कांग्रेस के नवीन जिंदल को 2,87,722 वोट मिले।

Advertisement

पार्टीउम्मीदवारवोट
बीजेपीराज कुमार सैनी4,18,112
इनेलोबलबीर सैनी2,88,376
कांग्रेसनवीन जिंदल2,87,722

कौन हैं नवीन जिंदल?

नवीन जिंदल जेएसडब्लू ग्रुप के चेयरमैन है। नवीन जिंदल युपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके है।कांग्रेस से बीजेपी में आए जिंदल को पार्टी ने कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। हरियाना की राजनीति में नवीन जिंदल का बड़ा नाम है। वह कुरुक्षेत्र लोकसभा के 2004 और 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट अपना जीत दर्ज करा चुके हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो