scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024 Constituency Wise: झारखंड की एक-एक सीट का नतीजा, जानें किसने कहां मारी बाजी

Jharkhand Lok Sabha Election Results 2024 Constituency Wise: झारखंड में इंडिया गठबंधन के तहत जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस जहां चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं बीजेपी यहां पर इंडिया गठबंधन को सीधी टक्कर दे रही है।
Written by: न्यूज डेस्क
Updated: June 04, 2024 23:16 IST
jharkhand lok sabha election result 2024 constituency wise  झारखंड की एक एक सीट का नतीजा  जानें किसने कहां मारी बाजी
Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024: जानिए झारखंड लोकसभा सीट का हर एक लोकसभा सीट का परिणाम। (फाइल)
Advertisement

Jharkhand Lok Sabha Election Results 2024 Constituency Wise: लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। ऐसे में झारखंड लोकसभा सीट की बात करें तो यहां पर कुल 14 लोकसभा की सीटें हैं। जिसको लेकर परिणाम आ चुका है। यहां 14 सीटों में से 8 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया है, जबकि जेएमएम को तीन सीटों पर सफलता मिली है। वहीं कांग्रेस को दो और आजसू के खाते में 1 सीट गई है।

Advertisement

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 11 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि जेएमएम, कांग्रेस और आजसू के खाते में एक-एक सीट गई थी। बता दें, आजसू, एनडीए का हिस्सा है, जबकि जेएमएम, आरजेडी कांग्रेस नीत इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। झारखंड में इस बार इंडिया गठबंधन और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है।

Advertisement

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Check Here

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर चार, पांच, छह और सातवें चरण में मतदान संपन्न हुआ था। 13 मई को चौथे चरण में सिंहभूम, खूंटी, लोहरदग्गा और पलामू सीट पर वोटिंग हुई। वहीं पांचवे चरण में 20 मई को तीन सीट चतरा, कोडरमा और हजारीबाग पर मतदान हुआ।

Jharkhand Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: Check Here

Advertisement

छठे चरण में 25 मई को रांची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह सीट के लिए वोटिंग हुई। आखिर में सातवें चरण में 1 जून को गोड्डा, दुमका और राजमहल में वोटिंग संपन्न हुई थी।

Advertisement

Jharkhand Lok Sabha Seats Result | UP Lok Sabha Seats Result | Rajasthan Lok Sabha Result

Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024 Constituency Wise (झारखंड लोकसभा चुनाव परिणाम 2024- क्षेत्रवार)

लोकसभा सीटबीजेपी-एनडीए प्रत्याशीकांग्रेस- इंडिया गठबंधन प्रत्याशीबसपा प्रत्याशीविजेता
1. खूंटीअर्जुन मुंडाकाली चरण मुण्डा (कांग्रेस)सावित्री देवीकाली चरण मुण्डा (कांग्रेस)
2. लोहरदगासमीर उराँवसुखदेव भगत (कांग्रेस)गिरजा नन्दन उराँवसुखदेव भगत (कांग्रेस)
3. पलामूविष्णु दयाल रामममता भुईयाँ (आरजेडी)कमेशवर बैठाविष्णु दयाल राम
4. सिंहभूम गीता कोड़ाजोबा माझी (झारखण्ड मुक्ति मोर्चा)परदेशी लाल मुण्डाजोबा माझी (झारखण्ड मुक्ति मोर्चा)
5. चतराकाली चरण सिंहकृष्णा नंद त्रिपाठी (कांग्रेस)नागमणिकाली चरण सिंह
6. हजारीबाग मनीष जायसवालजय प्रकाश भाई पटेल (कांग्रेस)मो. मोईन उद्दीन अहमदमनीष जायसवाल
7. कोडरमाअन्नपूर्णा देवीविनोद कुमार सिंह (कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट - लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) )सिटन रविदासअन्नपूर्णा देवी
8. धनबाद दुलु महतोअनुपमा सिंह (कांग्रेस)मोहन सिंहदुलु महतो
9. गिरिडीह चन्द्र प्रकाश चौधरी (आजसु पार्टी)मथुरा प्रसाद महतो (झारखण्ड मुक्ति मोर्चा)कमल प्रसादचन्द्र प्रकाश चौधरी (आजसु पार्टी)
10.जमशेदपुरबिद्युत वरण महतोसमीर कुमार महान्ती ( झारखण्ड मुक्ति मोर्चा)प्रणव कुमार महतोबिद्युत वरण महतो
11. रांची सजंय सेठयशस्विनी सहाय (कांग्रेस)मनोज कुमारसंजय सेठ
12. दुमकासीता मुर्मुनलिन सोरेन (झारखंड मुक्ति मोर्चा)परेश मरांडीनलिन सोरेन (झारखंड मुक्ति मोर्चा)
13. गोड्डा निशिकान्त दुबेप्रदीप यादव (कांग्रेस)बजरंगी महथानिशिकांत दुबे
14. राजमहलताला मरान्डीविजय कुमार हाँसदा (झारखण्ड मुक्ति मोर्चा)मरियम मराण्डीविजय कुमार हाँसदा (झारखण्ड मुक्ति मोर्चा)
Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024 Constituency Wise (झारखंड लोकसभा चुनाव परिणाम 2024- क्षेत्रवार)
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो