Himachal Pradesh Lok Sabha Election Results 2024 Constituency Wise: फिर BJP की झोली में आईं हिमाचल की चारों सीट, कंगना रनौत, अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को भारी मतों से हराया
Himachal Pradesh Lok Sabha Election Result 2024 Constituency Wise: हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही यहां एक बार फिर सभी सीटों- कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है।
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Check Here
बता दें कि इस बार हुए लोकसभा चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश में मतदान अंतिम चरण यानी 1 जून को हुआ था। राज्य में वर्तमान समय में कांग्रेस की सरकार है, लेकिन अब सत्ता पटलती नजर आ रही है। जानते हैं चारों लोकसभा सीटों के परिणाम-
Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: Check Here
Himachal Pradesh Lok Sabha Election Result 2024 Constituency Wise- यहां देखें हिमाचल प्रदेश की सभी सीटों के नतीजे
लोकसभा सीट | बीजेपी | कांग्रेस | विजेता |
शिमला | सुरेश कुमार कश्यप | धनी राम शांडिल | बीजेपी |
कांगड़ा | राजीव भारद्वाज | आनंद शर्मा | बीजेपी |
हमीरपुर | अनुराग ठाकुर | सतपाल रायजादा | बीजेपी |
मंडी | कंगना रनौत | विक्रमादित्य सिंह | बीजेपी |
UP Lok Sabha Seats Result | Uttarakhand Lok Sabha Seats Result
इन दिग्गजों ने ठोके ताल
इस बार बीजेपी ने मंडी लोकसभा सीट से बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत मैदान में उतारा था, तो वहीं कांग्रेस की ओर से प्रदेश सरकार में मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह हैं। जबकि कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने ताल ठोकी। वहीं, हमीरपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हुंकार भरी।