scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

हरियाणा: अंबाला-कुरुक्षेत्र व हिसार में भाजपा ने परिवार को दिया मौका

रतनलाल कटारिया हरियाणा के बड़े नेताओं में गिने जाते थे और इनकी मौत के बाद पार्टी ने उनकी पत्नी को यह टिकट दिया है। कटारिया परिवार इस सीट पर 1999 से चुनाव लड़ रहा है और 2014 और 2019 के चुनाव में भी जीत दर्ज करा चुका है।
Written by: पंकज रोह‍िला | Edited By: Bishwa Nath Jha
नई दिल्ली | Updated: May 24, 2024 11:28 IST
हरियाणा  अंबाला कुरुक्षेत्र व हिसार में भाजपा ने परिवार को दिया मौका
प्रतीकात्मक तस्वीर। फोटो -(सोशल मीडिया)।
Advertisement

हरियाणा की दस सीट में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने परिवार से जुड़े तीन चेहरों को वरीयता दी है। ये चेहरे इस बार अंबाला, कुरुक्षेत्र और हिसार सीट से अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इन नेताओं में पूर्व उप प्रधानमंत्री के बेटे समेत पूर्व मंत्री की पत्नी भी चुनाव मैदान में है। इसके अतिरिक्त पहली बार लोकसभा सीट के लिए भाग्य आजमा रहे मनोहर लाल खट्टर के सामने राज्य के सबसे युवा उम्मीदवार मैदान में है।

Advertisement

भाजपा ने इस चुनाव में परिवार से जुड़े तीन चेहरों को शामिल किया है। इनमें अंबाला से बंतो कटारिया, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल और हिसार से रंजीत चौटाला शामिल हैं। हिसार सीट से इस बार भाजपा ने रंजीत चौटाला को टिकट दिया है। ये पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल चौटाला के बेटे हैं। हिसार सीट चौटाला परिवार की पुरानी सीट है और इस सीट से देवी लाल चौटाला दो बार सांसद बने है।

Advertisement

स्वर्गीय देवी लाल चौटाला को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है। वर्ष 2019 में भी इस सीट पर भाजपा का कब्जा था और यहां से पार्टी ने बृजेश सिंह को मैदान में उतारा था, उन्हें कुल 603289 वोट मिले थे, जबकि जेजेपी से उम्मीदवार यहां से दुष्यंत चौटाला थे जिन्हे 494478 मत मिले थे।

हरियाणा में भाजपा नेता रतनलाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया को भाजपा ने अंबाला सीट से उम्मीदवार बनाया है। रतनलाल कटारिया हरियाणा के बड़े नेताओं में गिने जाते थे और इनकी मौत के बाद पार्टी ने उनकी पत्नी को यह टिकट दिया है। कटारिया परिवार इस सीट पर 1999 से चुनाव लड़ रहा है और 2014 और 2019 के चुनाव में भी जीत दर्ज करा चुका है। इस सीट पर रतनलाल कटारिया ने कांग्रेस नेता शैलजा कुमारी को हराया था।

Advertisement

इस सीट पर भाजपा को 307688 वोट मिले थे। इसके अतिरिक्त कुरुक्षेत्र सीट से इस बार नवीन जिंदल चुनाव मैदान में है। जिंदल इससे पहले कांग्रेस से भी भाग्य आजमा चुके हैं और उद्योगपति घराने से जुड़े हैं। उन्होंने 397204 वोट प्राप्त किए थे और भारतीय लोकदल (आइएलडी) उम्मीदवार को हराये थे। ये कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे ओपी जिंदल के बेटे हैं। ओपी जिंदल 11वीं लोकसभा के सदस्य रहे हैं। ओपी जिंदल 1991 में हरियाणा से विधायक रहे और इसके बाद 1996 में लोकसभा के सदस्य चुने जा चुके है।

Advertisement

खट्टर का सबसे युवा चेहरे से मुकाबला

हरियाणा की लोकसभा सीट से मनोहर लाल खट्टर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट में नामांकन दर्ज कराने वाले उम्मीदवारों के शपथपत्रों के आकलन में सामने आया है कि सबसे कम उम्र के नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा हैं। शपथपत्र में मनोहर लाल खट्टर ने अपनी उम्र 70 साल बताई है जबकि कांग्रेस ने उनके खिलाफ सबसे युवा नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा को उतारा है। हालांकि एनसीपी से उम्मीदवार वीरेंद्र वर्मा इस सीट पर सबसे बड़ी उम्र के नेता हैं।

गुरुग्राम सीट पर है सबसे दिलचस्प मुकाबला

गुरुग्राम सीट पर मुकाबला सबसे दिलचस्प है। यहां पर भाजपा से राव इंद्रजीत सिंह मैदान में है और उनका मुकाबला फिल्म अभिनेता व कांग्रेस नेता राज बब्बर के साथ है। राज बब्बर पंजाबी समुदाय से हैं और दोनों उम्मीदवार पुराने कांग्रेसी हैं। हरियाणा में ऐसे तीन और चेहरे हैं, जो कभी कांग्रेस से जुड़े रहे। उनमें भिवानी से धर्मवीर, रोहतक से अरविंद कुमार और कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल शामिल हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो