Chattisgarh Lok Sabha Election Results 2024 Constituency Wise: छत्तीसगढ़ की हर सीट पर कौन आगे कौन पीछे? यहां देखें हर अपडेट
Chattisgarh Lok Sabha Election Result 2024 Constituency Wise (छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव परिणाम 2024- क्षेत्रवार): छत्तीसगढ़ में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में एक बड़ा उलटफेर हुआ था, जब हर कोई एक बार फिर कांग्रेस की वापसी के अनुमान लगा रहा था, बीजेपी ने सभी को चौकाते हुए प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया। अब छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर भी चुनाव संपन्न हो चुका है, सभी के मन में सवाल है कि हर सीट पर इस बार कौन जीत रहा है, कौन हार रहा है। यहां पर सबसे पहले जानिए हर सीट का नतीजा-
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Check Here
Chhattisgarh Lok Sabha Election Result 2024 Constituency Wise (छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव परिणाम 2024- क्षेत्रवार)
सीट | NDA | INDIA | विजेता |
बस्तर | महेश कश्यप | कवासी लखमा | |
राजनांदगांव | संतोष पांडेय | भूपेश बघेल | |
कांकेर | भोजराज नाग | बीरेश ठाकुर | |
महासमुंद | रूप कुमारी चौधरी | ताम्रध्वज साहू | |
रायपुर | बृजमोहन अग्रवाल | विकास उपाध्याय | |
दुर्ग | विजय बघेल | राजेंद्र साहू | |
सरगुजा | चिंतामणि महाराज | शशि सिंह | |
रायगढ़ | राधेश्याम राठिया | डॉ. मेनका देवी सिंह | |
बिलासपुर | तोखन साहू | देवेंद्र सिंह यादव | |
जांजगीर-चांपा | कमलेश जांगड़ | डा.शिवकुमार डहरिया | |
कोरबा | सरोज पांडेय | ज्योत्सना महंत |
अगर पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो छत्तीसगढ़ में बीजेपी का साफ दबदबा देखने को मिला था। 11 सीटों में से बीजेपी ने अपने नाम 9 सीटें की थीं, वही कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों से संतोष करना पड़ा। इस बार बीजेपी की छत्तीसगढ़ में सरकार भी है, ऐसे में डबल इंजन का वादे के साथ 11 की 11 सीटें जीतने का दम भरा जा रहा है। वही कांग्रेस भी विधानसभा चुनाव की हार के बाद फिर मजबूती से जमीन पर उतरी है।
Chhattisgarh Lok Sabha Seats Result | UP Lok Sabha Seats Result | Rajasthan Lok Sabha Result
इस बार के एग्जिट पोल के आंकड़े बता रहे हैं कि बीजेपी छत्तीसगढ़ में फिर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली है। छत्तीसगढ़ में एक्सिस के एग्जिट पोल में बीजेपी को सभी 11 सीटें मिलने का अनुमान है। चाणक्य का पोल भी सारी 11 सीटें बीजेपी को ही देने का काम कर रहा है। कांग्रेस को इस राज्य में एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है। हिंदी पट्टी के दूसरे राज्यों में भी कांग्रेस का सफाया एग्जिट पोल्स में दिखाई दे रहा है।