scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Bihar Exit Poll Results: मोदी-नीतीश की जोड़ी को नुकसान का अनुमान, जानें इंडिया गठबंधन को कितनी सीटों पर मिल सकती है बढ़त

Bihar Exit Poll Results: बिहार के एग्जिट पोल्स के आंकड़े इंडिया गठबंधन को झटका देते नजर आ रहे हैं, क्योंकि ज्यादातर एग्जिट पोल्स पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी कमाल करती नजर आ रही है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: June 01, 2024 21:43 IST
bihar exit poll results  मोदी नीतीश की जोड़ी को नुकसान का अनुमान  जानें इंडिया गठबंधन को कितनी सीटों पर मिल सकती है बढ़त
Bihar Exit Poll Results: बिहार में इंडिया गठबंधन बिगाड़ सकता है NDA का खेल (सोर्स - PTI/File)
Advertisement

Bihar Exit Poll Results: लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी दौर की वोटिंग संपन्न होने के बाद देश के अलग-अलग टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल के आंकड़े जारी कर दिए हैं। लगभग सभी ने एनडीए को 300 से ज्यादा सीटें दी हैं। बिहार में एनडीए के लिए अहम है लेकिन एनडीए की प्रचंड जीत के अनुमान के बीच बिहार में एनडीए का रिकॉर्ड बिगड़ सकता है क्योंकि पीएम मोदी और सीएम नीतीश की जोड़ी को आरजेडी और कांग्रेस की तरफ से टक्कर मिलती नजर आ रही है।

Advertisement

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जारी अलग-अलग एग्जिट पोल्स में यह दावे किए जा रहे हैं कि एनडीए को 23 से 35 सीटें मिल सकती है, वहीं इंडिया गठबंधन को 7-10 सीटें भी मिल सकती हैं। ऐसे में एनडीए को अधिकतम 10 सीटों का नुकसान हो सकता है।

Advertisement

कितनी चुनौती दे रहा है INDIA Alliance

बिहार में बीजेपी को पिछले लोकसभा चुनाव के लिहाज से नुकसान की संभावना जताई जा रही है। हालांकि सभी एग्जिट पोल में एनडीए सबसे बड़े गठबंधन के तौर पर उभर रहा है, वहां इंडिया गठबंधन अधिकतम 10 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर नजर आ रहा है। बता दें कि इंडिया गठबंधन के तहत बिहार में आरजेडी, कांग्रेस और मार्क्सवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ने उतरी थी।

रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल्स के मुताबिक बिहार में एक बार फिर एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। रिपब्लिक भारत-MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में NDA को 32-37 सीटें मिल सकती हैं। वहीं INDIA गठबंधन के खाते में 2-7 सीटें आ सकती हैं।

Advertisement

Axis My India भी दे रहा एनडीए को बढ़त

लोकसभा चुनाव के बाद सामने आए एक और एग्जिट पोल की बात करें तो यह एक्सिस माइ इंडिया का है। इसके मुताबिक बिहार में बिहार में NDA को 29 से 33 सीटें मिलत सकती हैं। पार्टी के लिहाज से देखें तो एक्सिस माइ इंडिया के अनुसार बिहार में बीजेपी को 13 से 15 सीटें आ सकती हैं। वहीं जेडीयू को 6 से 7 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं INDIA गठबंधन के खाते में 7 से 10 सीटें आ सकती हैं।

Advertisement

जन की बात का क्या है अनुमान

जन की बात के एग्जिट पोल की बात करें तो इसने बिहार में एनडीए को 32 से 37 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं INDIA गठबंधन के खाते में 3 से 8 सीटें आ सकती हैं। इसके अलावा इंडिया न्यूज़ D Dynamics के एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में एनडीए को 33 सीटें और इंडिया गठबंधन को 7 सीटें मिल सकती हैं।

टुडेज चाणक्य ने भी दिखाई एनडीए को बढ़त

इसके अलावा न्यूज 24 टूडेज चाणक्य के मुताबिक बिहार में 36 सीटों पर एनडीए बढ़त बना सकता है। दूसरी ओर इंडिया अलायंस की चार सीटों पर जीत हो रही है। इसमें मार्जिन ऑफर एरर प्लस माइनस चार सीटों तक हो सकता है। यानी अगर रिजल्ट सकारात्मक रहे तो एनडीए 40 की 40 सीटें जीत सकता है, वहीं, नुकसान की स्थिति में यह आंकड़ा 32 तक पहुंच सकता है। इसके अलावा वोट परसेंटेज में भी बहुत बड़ा अंतर बताया जा रहा है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो