scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Bansuri Swaraj Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं BJP की बांसुरी स्वराज? कनॉट प्लेस के पास तीन फ्लैट, ₹68 लाख से ज्यादा सालाना इनकम

Bansuri Swaraj Property: बांसुरी स्वराज के पास हरियाणा के पलवल में संयुक्त संपत्ति का 1/6 हिस्सा है, जिसकी कीमत 99.34 लाख रुपये है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Yashveer Singh
नई दिल्ली | Updated: May 01, 2024 00:11 IST
bansuri swaraj net worth  कितनी संपत्ति की मालकिन हैं bjp की बांसुरी स्वराज  कनॉट प्लेस के पास तीन फ्लैट  ₹68 लाख से ज्यादा सालाना इनकम
बांसुरी स्वराज नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं (PTI)
Advertisement

Bansuri Swaraj Property Details नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी ने पार्टी की दिग्गज नेता रहीं सुषमा स्वराज की बेटी और वकील बांसुरी स्वराज को चुनाव मैदान में उतारा है।नई दिल्ली लोकसभा सीट पर बांसुरी स्वराज का मुकाबला आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती से है।

Advertisement

बांसुरी स्वराज ने मंगलवार को नई दिल्ली लोकसभा सीट से अपना नामांकन भरा। बांसुरी द्वारा अपने चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, उनके पास 19 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

Advertisement

बांसुरी स्वराज ने चुनावी हलनामे के जरिए चुनाव आयोग को जानकारी दी है कि उनके पास 11.27 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और आठ करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति शामिल है। उनके पास हरियाणा के पलवल में संयुक्त संपत्ति का 1/6 हिस्सा है, जिसकी कीमत 99.34 लाख रुपये है।

जंतर मंतर पर बांसुरी के दो फ्लैट

Bansuri Swaraj Flats: बांसुरी के पास तीन फ्लैट हैं जिनमें से दो जंतर मंतर पर और एक दिल्ली के हेली रोड पर स्थित हैं। बात अगर वाहनों की करें तो बांसुरी स्वराज के पास दो वाहन हैं, जिसमें साल 2023 में खरीदी गई मर्सिडीज बेंज (Bansuri Swaraj Car) शामिल है। उन्होंने साल 2022-23 के लिए दाखिल अपने आयकर रिटर्न में अपनी आय 68.28 लाख रुपये बताई है।

Advertisement

बांसुरी स्वराज ने कहां से की है पढ़ाई?

Bansuri Swaraj Educational Qualification: पेशे से वकील बांसुरी ने ब्रिटेन के वारविक विश्वविद्यालय से कला स्नातक (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की। उन्होंने लंदन से कानून में स्नातक डिप्लोमा भी किया है। बांसुरी ने साल 2007 में लंदन के इन्स ऑफ इनर टेम्पल से ‘बैरिस्टर-एट-लॉ’ की उपाधि प्राप्त की और वर्ष 2009 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सेंट कैथरीन कॉलेज से ‘मास्टर ऑफ स्टडीज’ की पढ़ाई पूरी की।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो