scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

कर्नाटक के शख्स ने हमास के समर्थन में सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, पुलिस को लगी खबर तो पड़ गए लेने के देने

कर्नाटक के मंगलुरु में एक शख्स को आतंकी संगठन हमास के समर्थन में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करना भारी पड़ गया। पुलिस को जब मामले की खबर लगी तो उसे गिरफ्तार कर लिया।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Jyoti Gupta
Updated: October 16, 2023 13:29 IST
कर्नाटक के शख्स ने हमास के समर्थन में सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो  पुलिस को लगी खबर तो पड़ गए लेने के देने
हमास के हमले से इजरायल में जमीनदोज हुए घर। फोटो- (इंडियन एक्‍सप्रेस)।
Advertisement

कर्नाटक के मंगलुरु में एक शख्स को आतंकी संगठन हमास के समर्थन में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करना भारी पड़ गया। पुलिस को जब मामले की खबर लगी तो उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र 58 साल है। मंगलुरु शहर पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यहां जोकट्टे में रहने वाले जाकिर ने हमास को देशभक्त बताते हुए लोगों से उसके लिए प्रार्थना करने की अपील की थी। इस वीडियो को पहले एक व्हाट्सऐप ग्रुप में शेयर किया गया था। जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया।

कब्रिस्तान में काम करता है आरोपी

पुलिस ने कहा कि आरोपी एक कब्रिस्तान में काम करता है। वह विश्व कब्रिस्तान संघ का सदस्य है। मंगलुरु उत्तर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज किया और जाकिर को रविवार को गिरफ्तार किया गया। विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए जाकिर को गिरफ्तार किए जाने की मांग की थी।

Advertisement

शहर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 (ए) (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत आरोप लगाए हैं।

आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 7 मामले

आरोपी को अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सूत्रों ने बताया कि उसके खिलाफ शहर में कम से कम सात अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलिस्तीन चरमपंथी समूह हमास ने पिछले सप्ताह दक्षिणी इजराइल में हमला कर दिया, जिसके जवाब में इजराइल ने भी हमास के अहम बुनियादी ढांचों को निशाना बनाते हुए कई हमले किए। दोनों पक्षों के बीच संघर्ष में इजराइल और गाजा पट्टी में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी यु्द्ध जारी है।

Advertisement

Israel Hamas War Live: इजरायल हमास जंग के 10 दिन, Benjamin Netanyahu और Joe Biden ने किया बड़ा ऐलान

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो