scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

गुरुग्राम में 16 साल का लड़का बना जल्लाद, 9 साल की लड़की की हत्या के बाद फ्लैट में कपूर से जलाया शव

पुलिस ने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों के परिवार गुरुग्राम के सेक्टर 107 स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोलेरा के दो अलग-अलग टावरों में रहते हैं और उनके बीच अच्छे संबंध थे।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: July 02, 2024 10:20 IST
गुरुग्राम में 16 साल का लड़का बना जल्लाद  9 साल की लड़की की हत्या के बाद फ्लैट में कपूर से जलाया शव
प्रतिकात्मक तस्वीर
Advertisement

गुरुग्राम में सोमवार को एक 16 साल के लड़के ने अपनी 9 साल की पड़ोसी लड़की  की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने उसके शव को कपूर डालकर आग भी लगा दी। जानकारी सामने आई है कि लड़की ने उसे  उसे हाउसिंग सोसाइटी में फ्लैट से चोरी करते हुए पकड़ लिया था। पुलिस ने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों के परिवार गुरुग्राम के सेक्टर 107 स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोलेरा के दो अलग-अलग टावरों में रहते हैं और उनके बीच अच्छे संबंध थे।

जानिए पूरा मामला? 

सोमवार की सुबह 11 बजे के करीब जब वह लड़की का गला घोंट रहा था तब लड़की की मां उस ही के घर गई हुई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी कक्षा 10 का छात्र है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने शुरू में दावा किया कि दो चोर घर में घुस आए और लड़की की हत्या कर दी, लेकिन बाद में उसने हत्या की बात कबूल कर ली

Advertisement

एक वरिष्ठ जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी लड़के ने पुलिस को बताया कि वह उसे मारना नहीं चाहता था, लेकिन जब लड़की ने चुप रहने से इनकार कर दिया, तो उसने पकड़े जाने के डर से उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने बताया कि राजेंद्र पार्क थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह लड़की के पिता ऑफिस चले गए, जबकि मां और भाई आरोपी के घर गए थे जो उसी सोसायटी के दूसरे टावर में था। लड़की की मां को अपने घर में देखकर आरोपी ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकल गया, लेकिन पीड़िता के घर पहुंच गया। अधिकारी ने कहा कि लड़के ने कथित तौर पर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद, उसने कथित तौर पर घर के मंदिर से कपूर का उपयोग करके उसके शरीर को आग लगा दी।

पुलिस ने बताया जब वहां पहुंचे तो लड़की को मृत और अधजली हालत में पाया, जबकि लड़का एक कोने में बैठा था। पुलिस ने बताया कि लड़के ने उन्हें गुमराह करने की कोशिश की और दावा किया कि दो चोर घर में घुस आए और उसे बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया और बाद में उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो