scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Axar Patel Wife: न्यूट्रिशन फर्म और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर; जानें मेहा पटेल के पास कितनी है संपत्ति

मेहा एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर हैं, जो इंस्टाग्राम पर न्यूट्रिशियन, सुपरफूड और स्वस्थ आहार के बारे में कंटेंट शेयर करती हैं।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | Updated: June 09, 2024 01:50 IST
axar patel wife  न्यूट्रिशन फर्म और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर  जानें मेहा पटेल के पास कितनी है संपत्ति
अक्षर पटेल और मेहा (फोटो सोर्स- अक्षर पटेल और मेहा/ इंस्टाग्राम)
Advertisement

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 26 जनवरी, 2023 को वडोदरा में एक पारंपरिक गुजराती समारोह में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मेहा पटेल के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। अक्षर और मेहा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करते रहे थे। जनवरी 2022 में, उन्होंने सगाई की थी। इसके एक साल बाद शादी की थी, जिसमें अक्षर के कई साथी और इशांत शर्मा, जयदेव उनादकट, मोहम्मद कैफ जैसे पूर्व भारतीय क्रिकेटर शामिल हुए थे।

अक्षर पटेल की पत्नी मेहा पटेल कौन हैं?

भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल की पत्नी मेहा पटेल हैं। उनकी Dt नाम की एक न्यूट्रिशन फर्म है और वह एक डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट के तौर पर काम करती हैं। मेहा एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर हैं, जो इंस्टाग्राम पर न्यूट्रिशियन, सुपरफूड और स्वस्थ आहार के बारे में कंटेंट शेयर करती हैं। इसके अलावा, वह एक निजी इंस्टाग्राम अकाउंट भी चलाती हैं, जहां वह ट्रैवल और लाइफ स्टाइल से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती हैं।

Advertisement

मेहा पटेल की उम्र कितनी है?

मेहा पटेल का जन्म 26 मार्च, 1997 को गुजरात के नाडियाड में हुआ था। 2024 तक उनकी उम्र 26 साल है।

मेहा पटेल की कुल संपत्ति कितनी है?

इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार मेहा पटेल की कुल संपत्ति 8 से 10 लाख के बीच है। उनकी आय का एक बड़ा हिस्सा कंसल्टिंग फीस, हेल्थ ब्रांड और डाइट प्लान है।

Advertisement

मेहा पटेल आजीविका के लिए क्या करती हैं?

मेहा पटेल एक न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन हैं। मेहा का एक इंस्टाग्राम अकाउंट है, जहां वह अक्सर पोषण, पोषण संबंधी सप्लीमेंट और स्वस्थ आहार पर पोस्ट शेयर करती हैं। मेहा इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन कंसल्टिंग बिजनेस भी संभालती हैं।

Advertisement

मेहा पटेल के माता-पिता

मेहा का जन्म एक व्यवसायी गुजराती परिवार में मितुल और प्रीतल पटेल के घर हुआ था। प्रणव पटेल उनके भाई हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर अपने परिवार की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो