scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Chhattisgarh: सरकारी आवास सील करने पर महिला ने लगा ली आग, हालत गंभीर; निगम कर्मियों पर लगाया रिश्वत का आरोप

महिला के आत्मदाह करने की कोशिश करते देख निगम कर्मी वहां से भाग निकले।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: संजय दुबे
Updated: December 29, 2022 22:09 IST
chhattisgarh  सरकारी आवास सील करने पर महिला ने लगा ली आग  हालत गंभीर  निगम कर्मियों पर लगाया रिश्वत का आरोप
पुलिस अधीक्षक ने कहा, अटल आवास योजना में बिना आवंटन के रह रहे कई अन्य लोगों को भी खाली करने का नोटिस दिया गया था। ( फाइल फोटो)
Advertisement

Rajnandgaon News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में अटल आवास योजना के एक घर को सील करने से परेशान महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर खुदकुशी करने की कोशिश की। इस दौरान महिला काफी जल गई। उसकी हालत गंभीर है। महिला ने नगर निगम कर्मियों पर रिश्वत लेने और परेशान करने का आरोप लगाया था। पति से अलग रह रही महिला कपड़े बेचकर जीविका चलाती है।

महिला बेटे के साथ रहती थी, निगम वाले उसे खाली करने को बोले थे

महिला यास्मीन बेगम (49) अपने 22 साल के बेटे के साथ जिस आवास में रह रही थी, राजनांदगांव नगर निगम ने गुरुवार को उसे सील कर दिया। नगर निगम का आरोप है कि महिला वहां अवैध रूप से कब्जा जमाए हुई थी, जबकि महिला का कहना है कि निगम कर्मचारी आवास में रहने देने के लिए उससे तीस हजार रुपये लिये हैं।

Advertisement

महिला का आरोप है कि अफसरों ने उससे तीस हजार रुपये लिये थे

जब महिला ने निगम कर्मियों से आवास सील नहीं करने की गुहार लगाई तो वे नहीं माने। इस पर महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। यह देख निगम कर्मी वहां से भाग निकले। आसपास के लोगों ने महिला को बचाने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन आग से बुरी तरह घिर चुकी महिला काफी अधिक जल गई। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

उधर, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार का यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंडेरास गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने महिला नक्सली देवे कोवासी (32) और दुला सोड़ी (29) को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि दोनों नक्सलियों के सर पर 10-10 हजार रुपए का इनाम है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार की रात में डीआरजी दंतेवाड़ा और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल को गस्त में रवाना किया गया था, दल जब गोंडेरास गांव के जंगल में था तब एक महिला और पुरुष सुरक्षा बलों को देखकर वहां से भागने लगे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो