scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

TIME Magazine ने जारी की दुनिया की टॉप 100 कंपनियों की लिस्ट, जानें रिलायंस के अलावा और कौन सी भारतीय फर्में शामिल

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा भारत से टाटा ग्रुप को भी टाइम की लिस्ट में जगह दी गई है और 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों में माना है।
Written by: बिजनेस डेस्क
नई दिल्ली | Updated: May 30, 2024 23:10 IST
time magazine ने जारी की दुनिया की टॉप 100 कंपनियों की लिस्ट  जानें रिलायंस के अलावा और कौन सी भारतीय फर्में शामिल
मुकेश अंबानी। (इमेज- फाइल)
Advertisement

TIME Magazine List: अमेरिका की टाइम पत्रिका ने 2024 की विश्व की सबसे प्रभावशाली कंपनियों की एक सूची जारी की है। इस सूची में भारत की तीन कंपनियों ने भी अपनी जगह बनाई है। टाइम की टॉप 100 प्रभावशाली कंपनियों में जगह बनाने वाली इंडियन कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदार पूनावाला की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और टाटा ग्रुप शामिल है।

इस लिस्ट को 5 कैटेगरी में बांटा गया है। इसमें लीडर्स, डिसरप्टर्स, इनोवेटर्स, टाइटन्स और पायनियर्स शामिल हैं। रिलायंस और टाटा ग्रुप को टाइटन्स कैटेगरी में जगह मिली है। वहीं, अगर अब बात सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की करें तो उसे पायनियर्स कैटेगरी के लिए चुना गया है। हर एक कैटेगरी में 20 कंपनियों को शामिल किया गया है।

Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज को मिली यह उपाधि

टाइम मैगजीन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को इंडियाज जगरनॉट की उपाधि दी है। इस लिस्ट को शेयर करते हुए टाइम मैगजीन ने रिलायंस के बारे में लिखा है कि इसकी शुरुआत कपड़ा और पॉलिएस्टर कंपनी के रूप में हुई, जो आज दुनिया की टॉप कंपनियों में शुमार है। इसके साथ ही यह भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी भी बन गई है।

मुकेश अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस इंडस्ट्रीज आज एनर्जी, रिटेल और टेलीकॉम समेत कई बिजनेस करती है। यह दूसरी बार है जब रिलायंस ग्रुप को टाइम के द्वारा मान्यता दी गई है। जियो प्लेटफॉर्म को साल 2021 की शुरुआती TIME 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट में शामिल किया गया था।

टाटा ग्रुप को भी मिली जगह

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा भारत से टाटा ग्रुप को भी टाइम की लिस्ट में जगह दी गई है और 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों में माना है। टाइम मैगजीन ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को विश्व की सबसे बड़ी वैक्सीन बनाने वाली कंपनी के रूप में शामिल किया है। कंपनी हर साल 3.5 अरब खुराके बनाती हैं।

Advertisement

कोरोना महामारी के समय सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के टीकों ने लाखों लोगों की जान बचाई थी। टाटा ग्रुप के बारे में टाइम ने कहा कि टाटा समूह भारत की पुरानी कंपनियों में से एक है। इसका विशाल पोर्टफोलियो स्टील, सॉफ्टवेयर, घड़ियों और केमिकल से लेकर नमक, अनाज और एयर-कंडीशनर तक फैला हुआ है। 2023 में यह आईफोन को असेंबल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई थी।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो