scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Sushil Kumar Modi Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी? जानें सोना-चांदी, प्रॉपर्टी और धन-दौलत की डिटेल

Sushil Kumar Modi Net Worth: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी का 13 मई की रात निधन हो गया। जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए सुशील मोदी।
Written by: बिजनेस डेस्क | Edited By: Naina Gupta
Updated: May 16, 2024 11:27 IST
sushil kumar modi net worth  अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए बिहार के पूर्व डिप्टी cm सुशील मोदी  जानें सोना चांदी  प्रॉपर्टी और धन दौलत की डिटेल
Sushil Kumar Modi Net Worth: जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए सुशील कुमार मोदी।
Advertisement

Sushil Kumar Modi Net Worth: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी का कल (13 मई 2024) रात निधन हो गया। कैंसर से पीड़ित 72 वर्षीय सुशील मोदी ने रात करीब 9 बजकर 45 मिनट पर नई दिल्ली के AIIMS में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता का अंतिम संस्कार आज (14 मई 2024) शाम करीब 6 बजे पटना में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बड़ी संख्या में मशहूर हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

Advertisement

बीते महीने दी थी कैंसर की जानकारी

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे सुशील मोदी ने खुद X (Twitter) पर एक पोस्ट में 3 अप्रैल 2024 को इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने X पर लिखा था, "मैं पिछले 6 महीने से कैंसर से जूझ रहा हूं। अब मुझे लगता है कि लोगों को बताने का समय आ गया है। मैं लोकसभा चुनाव में कुछ नहीं कर पाऊंगा। मैंने पीएम को सब कुछ बता दिया है। हमेशा आभारी हूं और हमेशा देश, बिहार और पार्टी को समर्पित।''

Advertisement

विक्की कौशल और कटरीना कैफ हैं बॉलीवुड के पावर कपल, दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर? जानें घर, पैसा, बंगला और गाड़ी की सारी डिटेल

कंगना रनौत vs स्मृति ईरानी vs हेमा मालिनी: BJP से चुनाव लड़ रहीं VVIP उम्मीदवार में कौन सबसे रईस? जानें किसके पास अकूत धन-दौलत

सुशील कुमार मोदी का जन्म 5 फरवरी 1952 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। उनके पिता मोतीलाल मोदी और मां रत्नी देवी थीं। उनकी पत्नी जेस्सी सुशील मोदी ईसाई हैं और प्रोफेसर हैं। उनके दो बेटे उत्कर्ष तथागत और अक्षय अमृतांक्षु हैं। तीन दशक लंबे राजनीतिक करियर में वह विधायक, एमएलसी, लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसद रहे। बिहार में 2005 से 2013 तक और 2017 से 2020 तक डिप्टी सीएम का पद भी उन्होंने संभाला। आपको बताते हैं सुशील मोदी अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं? जानिए उनकी नेट वर्थ, प्रॉपर्टी और इन्वेस्टमेंट के बारे में...

Advertisement

कंगना रनौत vs स्मृति ईरानी vs हेमा मालिनी: BJP से चुनाव लड़ रहीं VVIP उम्मीदवार में कौन सबसे रईस? जानें किसके पास अकूत धन-दौलत

Advertisement

नोएडा में 29 लाख रुपये का फ्लैट

Mynetainfo के मुताबिक, सुशील मोदी के पास करीब 5 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति थी। उनके पास कुल 42000 रुपये कैश था।

सुशील कुमार मोदी के पास 57,470 रुपये की कीमत की एक एलआईसी (LIC) पॉलिसी भी थी।

बात करें सोने की तो उनके पास कुल 5 लाख रुपये की कीमत वाली गोल्ड ज्वेलरी थी। जबकि उनके बेटे के पास कुल 21 लाख का सोना है।

2019 में दाखिल अपने चुनावी हलफनामे में उन्होंने नोएडा में 29 लाख रुपये का एक फ्लैट होने की जानकारी उन्होंने दी थी।

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, सुशील कुमार मोदी पर 2019 में करीब 17 लाख रुपये की देनदारी भी थी।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो