scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Ram Rahim Net Worth: जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के पास अथाह पैसा, सबसे अमीर बाबाओं में होती है गिनती, 1400 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

Dera Sacha Sauda Ram Rahim Net Worth: राम रहीम को हत्या के एक मामले में हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है। क्या आपको पता है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के पास कितनी धन-दौलत है?
Written by: बिजनेस डेस्क | Edited By: Naina Gupta
Updated: May 28, 2024 12:40 IST
ram rahim net worth  जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के पास अथाह पैसा  सबसे अमीर बाबाओं में होती है गिनती  1400 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
Ram Rahim Net Worth: क्या आपको पता है कि राम रहीम के पास कितनी दौलत है?
Advertisement

Ram Rahim Net Worth: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पिछले कई सालों से जेल की हवा खा रहा है। हत्या और रेप जैसे मामलों में आरोपी रहीम की जिंदगी सलाखों के पीछे कट रही है। लेकिन आज यानी 28 मई 2024 का दिन राम रहीम के लिए राहत लेकर आया। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा प्रमुख को हत्या के एक मामले में बरी कर दिया। राम रहीम के साथ ही चार अन्य को इस मामले में बरी कर दिया गया है। हाईकोर्ट ने अपने इस फैसले से सीबीआई कोर्ट के फैसले को पलट दिया है।

Advertisement

बता दें कि साल 2021 में राम रहीम के साथ ही चार अन्य लोगों को डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने का दोषी ठहराया था। आपको बता दें कि डेरा प्रमुख को अपनी दो शिष्याओं से रेप के आरोप में 20 साल जेल की सजा मिल चुकी है। गौर करने वाली बात है कि जेल में बंद होने के बावजूद राम रहीम के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। डेरा प्रमुख के पास अभी भी करोड़ों की संपत्ति है और वह देश के सबसे अमीर बाबाओं में से एक है। आज हम आपको बताएंगे बाबा राम रहीम की अकूत संपत्ति के बारे में…

Advertisement

Charanjit Singh Channi Net Worth: जालंधर से चुनाव लड़ रहे पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी के पास कहां से आई करोड़ों की धन-दौलत?

Ram Rahim Family

गुरमीत राम रहीम सिंह का जन्म राजस्थान के श्री गंगानगर जिले के एक गांव में हुआ था। राम रहीम का परिवार काफी पैसे और रुतबे वाला था। पिता सरदार मघर सिंह एक जाने-माने जमींदार थे जबकि मां नसीबर कौन इंसान गृहिणी थीं। खबरों के मुताबिक, मां-बाप की शादी के करीब 18 साल बाद बाबा राम रहीम का जन्म हुआ। राम रहीम अपने पिता की इकलौती संतान है।

Ram Rahim Properties

बाबा राम रहीम को विरासत में काफी प्रॉपर्टी मिली है और कई एकड़ जमीन का मालिक है। पिता से 165 एकड़ की जमीन राम रहीम को मिली। इसके अलावा गांव में आलीशान घर से राम रहीम की अमीरी का पता चलता है।

Advertisement

100-200 नहीं 77 हजार करोड़ की वारिस हैं साउथ एक्टर रामचरण की पत्नी उपासना कामिनेनी, जानें पढ़ाई-लिखाई और करियर की डिटेल

Advertisement

बात करें इनकम की तो राम रहीम की आय का सबसे बड़ा सोर्स खेती है। डेरा प्रमुख ने बहुत कम उम्र से ही अपने परिवार की खेती का काम संभालना शुरू कर दिया था।

सिर्फ 23 साल की उम्र में डेरा सच्चा सौदा का तीसरा मुखिया बनने वाले राम रहीम को खेती से ही अकेले 2 करोड़ से ज्यादा की आय होती है।

राम रहीम के अभी भी लाखों फॉलोअर्स हैं और वह 1990 से डेरा का मालिक है। बाबा के पास कई प्रॉपर्टीज का मालिकाना हक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम रहीम की अनुमानित नेट वर्थ करीब 1455 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा के हर जिले में बाबा की प्रॉपर्टी है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो