scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने 22 महीने बाद क्यों उतारी पगड़ी? अयोध्या में सरयू स्नान के बाद रामलला को किया समर्पित

सम्राट चौधरी ने सरयू स्नान से पहले मुंडन कराया, फिर हनुमान गढ़ी जाकर भगवान हनुमान जी के दर्शन भी किये।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: संजय दुबे
नई दिल्ली | Updated: July 03, 2024 11:54 IST
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने 22 महीने बाद क्यों उतारी पगड़ी  अयोध्या में सरयू स्नान के बाद रामलला को किया समर्पित
अयोध्या में सरयू स्नान के बाद अपनी पगड़ी रामलला को समर्पित करने ले जाते बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी। (@samrat4bjp)
Advertisement

बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अपने संकल्प के तहत करीब 22 महीने के लंबे समय के बाद पगड़ी उतार दी। वे बुधवार को अयोध्या में सरयू नदी पहुंचे और पगड़ी समेत स्नान कर सभी को प्रणाम किया और फिर उसको खोल दी। बाद में उन्होंने यह पगड़ी राम लला को समर्पित कर दिया। वे हनुमान गढ़ी जाकर भगवान हनुमान जी का दर्शन भी किये। स्नान से पहले उन्होंने मुंडन भी कराया।

Advertisement

सुबह अयोध्या पहुंचने पर उन्होंने मीडिया से बात की और कहा कि इसे भगवान राम को समर्पण करना था। सरयू स्नान के बाद इसे उनके चरणों में समर्पित करूंगा। मीडिया से बात करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा, "मैंने 28 जून को ही पटना में घोषणा कर दी थी कि अयोध्या जाकर प्रभु श्री राम के चरणों में पगड़ी को समर्पित करूंगा।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हमारी प्रतिबद्धता नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने की थी। मेरा संकल्प पिछली 28 जनवरी को पूरा हो गया, क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों के समूह इंडिया से अलग होकर हमारे (एनडीए) साथ आ गए और हमारे मुख्यमंत्री बन गए इसलिए मैंने अपनी पगड़ी खोल दी है।’’

सम्राट चौधरी का पगड़ी को लेकर यह था प्रण

सम्राट चौधरी ने 2022 में उस समय के राजनीतिक हालात की वजह से यह प्रण लिया था कि जब तक नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटा नहीं देंगे, तब तक पगड़ी नहीं उतारेंगे। उस वक्त नीतीश कुमार एनडीए को छोड़कर लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन कर लिये थे। इस साल की शुरुआत यानी 2024 में नीतीश कुमार विपक्षी इंडी गठबंधन से अलग हो गए और फिर से एनडीए के आ गए। एनडीए में आने के बाद हालांकि वह फिर से सीएम बन गये, लेकिन सम्राट चौधरी के मुताबिक नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन से अलग हो गये और एनडीए में शामिल होकर फिर से मुख्यमंत्री बने हैं। इसलिए उनका प्रण पूरा हो गया।

अयोध्या दौरे पर चौधरी के साथ बिहार के कुछ मंत्री और पार्टी पदाधिकारी भी थे। सरयू नदी में स्नान करने के बाद चौधरी ने हनुमानगढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो