scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

कोरोना की तुलना में दिग्विजय और कमलनाथ ने पहुंचाया कांग्रेस को ज्यादा नुकसान, शिवराज ने कसा तंज

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस ने लोगों के जीवन में तबाही मचाई और अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में दो टीके विकसित किए गए।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Nitesh Dubey
Updated: April 27, 2023 21:29 IST
कोरोना की तुलना में दिग्विजय और कमलनाथ ने पहुंचाया कांग्रेस को ज्यादा नुकसान  शिवराज ने कसा तंज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (पीटीआई फोटो)
Advertisement

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर कटाक्ष किया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोनो वायरस की तुलना में इन दोनों नेताओं ने राज्य को अधिक नुकसान पहुंचाया है। सीएम की यह टिप्पणी दिग्विजय सिंह के उस बयान के एक दिन बाद आई है कि वह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के लिए कोरोनोवायरस हैं।

मध्य प्रदेश के रहने वाले दिग्विजय सिंह और कमलनाथ दोनों राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वर्तमान में कमलनाथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वहीं दिग्विजय सिंह राज्यसभा सदस्य हैं। दिग्विजय सिंह के बयान पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "उन्होंने (दिग्विजय सिंह) एकदम सही तुलना की है। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ दोनों ने कोरोनोवायरस की तुलना में राज्य को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाया है। मुझे आश्चर्य है कि उन्होंने तुलना के लिए कोई अन्य वायरस नहीं पाया और इसके लिए केवल कोरोनावायरस पाया।"

Advertisement

वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने बाद में अपने बयान पर माफी मांगी। उन्होंने कहा, "अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची हो, उसका गलत अर्थ निकाला गया हो और किसी को दुख पहुंचा हो तो मैं उसके लिए विशेष खेद व्यक्त करूंगा। हमारे बीच वैचारिक मतभेद हैं। RSS-BJP की विचारधारा जहरीली है। लेकिन उन्होंने इसकी तुलना प्रधानमंत्री से की और दावा किया कि मैंने उनके बारे में टिप्पणी की। किसी व्यक्ति के बारे में बोलने या किसी को चोट पहुँचाने का मेरा इरादा कभी नहीं था।"

शिवराज सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में बोल रहे थे, जहां पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया को पार्टी में वापस शामिल किया गया था।दमोह विधानसभा उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने पर पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेदों के बाद सिद्धार्थ मलैया ने पार्टी को छोड़ दिया था।

Advertisement

शिवराज सिंह ने कहा, "कोरोनावायरस जिसने लोगों के जीवन में तबाही मचाई और देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। लेकिन यह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से था कि वायरस के खिलाफ एक नहीं, बल्कि दो टीके विकसित किए गए थे। नहीं तो कमलनाथ ने प्रदेश की जनता को कोरोना के रहमोकरम पर छोड़ दिया था। आज COVID-19 पूरी तरह से नियंत्रण में है।"

Advertisement

बुधवार को इंदौर में पत्रकारों से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि वह भाजपा और आरएसएस के लिए कोरोना वायरस हैं। उन्होंने राज्य के जल संसाधन मंत्री और भाजपा नेता तुलसीराम सिलावट के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यह टिप्पणी की थी। तुलसी सिलावट ने हाल ही में दिग्विजय सिंह को "कांग्रेस के कोरोनावायरस" के रूप में वर्णित किया था और कहा था कि उन्होंने भगवान महाकाल (उज्जैन में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक) से प्रार्थना की कि 76 वर्षीय कांग्रेस नेता का अगला जन्म चीन में होना चाहिए।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो