scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Lok Sabha Elections 2024: प्रियंका गांधी को दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी! हिमाचल और कर्नाटक के बाद अब ये टारगेट

इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे। कांग्रेस मध्य प्रदेश में आक्रामक अभियान शुरू करने की योजना बना रही हैं।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: संजय दुबे
Updated: June 07, 2023 22:00 IST
lok sabha elections 2024  प्रियंका गांधी को दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी  हिमाचल और कर्नाटक के बाद अब ये टारगेट
प्रियंका गांधी (फोटो सोर्स- ANI)
Advertisement

2024 के आम चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, कांग्रेस के अभियान और रणनीति में प्रियंका गांधी की भूमिका महत्वपूर्ण होती जा रही है। देश के अहम मुद्दों पर उनके विचार और रणनीति को लेकर पार्टी को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं। यूपी के चुनाव के समय उन्होंने पूरे राज्य का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ बातचीत कर जमीनी हकीकत और मतदाताओं की नब्ज को समझने की कोशिश की थी।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में जिस तरह पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है उसका फायदा पार्टी को मिला। राहुल और प्रियंका दोनों ने दोनों राज्यों में जोरदार प्रचार किया था। अब पार्टी प्रियंका गांधी को एक नया टारगेट देने पर मंथन कर रही है। इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे। कांग्रेस मध्य प्रदेश में आक्रामक अभियान शुरू करने की योजना बना रही हैं।

Advertisement

संभावना यह भी जताई जा रही है कि अभी यूपी की महासचिव के रूप में कार्य कर रही प्रियंका गांधी को यूपी की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया जाए। इस बारे में अंतिम रूप से राहुल गांधी के विदेश से लौटने के बाद ही फैसला लिया जाएगा। पार्टी का मानना है कि वह एक बड़ी भूमिका की हकदार हैं। मध्य प्रदेश में कमल नाथ की सरकार सत्ता में आई थी, लेकिन वह कुछ दिन बाद ही गिरा दी गई।

कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक चुनावों तथा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद मध्य प्रदेश में सत्ता में फिर से वापसी की उम्मीद लगाए हुई है। इसके लिए पार्टी का थिंकटैंक लगातार मंथन कर रहा है।

Advertisement

पार्टी को लग रहा है कि प्रियंका गांधी को यूपी के प्रभार से मुक्त कर पूरी तरह से मध्य प्रदेश पर ध्यान केंद्रित करने की जिम्मेदारी दे दी जाए तो वहां भी पार्टी को बड़ा फायदा मिल सकता है। अगले साल लोकसभा चुनाव भी है। ऐसे में पार्टी के लिए यह जरूरी है कि हिमाचल, कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश में भी फतह हासिल करे।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो