scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

जिस नर्सिंग छात्रा को BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिखाई थी 'द केरला स्टोरी', वह मंडप छोड़ यूसुफ के साथ भाग गई

लड़की शादी से पहले युसूफ के साथ भाग गई। उसके ऊपर साध्वी प्रज्ञा और 'द करेला स्टोरी' को कोई असर नहीं पड़ा।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Jyoti Gupta
Updated: June 06, 2023 18:08 IST
जिस नर्सिंग छात्रा को bjp सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिखाई थी  द केरला स्टोरी   वह मंडप छोड़ यूसुफ के साथ भाग गई
साध्वी प्रज्ञा।
Advertisement

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां जिस नर्सिंग छात्रा को बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 'द केरला स्टोरी' फिल्म दिखाने ले गई थीं वह अपने प्रेमी यूसुफ के साथ फरार हो गई है। इतना ही नहीं वह अपने साथ शादी के लिए रखे गए पैसे और जूलरी भी ले गई। रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि लड़की को फिल्म दिखाने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मुस्लिम लड़के से दूरी बनाने की सलाह दी थी। इसके बाद भी उसने अपना इरादा नहीं बदला और युसूफ के साथ चली गई।

असल में 19 साल की लड़की द केरला स्टोरी देखने बीजेपी सांसद के साथ गई थी। भोपाल सांसद ने उसे समझाया भी था कि वह युसूफ का साथ छोड़ दे मगर वह नहीं मानी। वह नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। 30 मई को उसकी शादी होने वाली थी। घरवाले उसके विवाह की तैयारियों में लगे हुए थे मगर मंडप से ठीक पहले लड़की घर से युसूफ के साथ भाग गई। परिजनों ने भी उसे बहुत समझाने की कोशिश की मगर उसने युसूफ का साथ चुना।

Advertisement

दरअसल, द केरला स्टोरी पर सियासत गर्म है। इस फिल्म में अदा शर्मा ने मेन किरदार निभाया है। इसमें दिखाया गया है कि ऐसे एक हिंदू लड़की मुस्लिम लड़के के जाल में फंस जाती है और सीरिया पहुंच जाती है। जहां उसे आतंकी संगठन आईएसआई में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है। इस फिल्म को लेकर विवाद भी हुआ था।

परिजनों के अनुसार, वे भोपाल के नया बसेरा इलाके के रहने वाले हैं और युसूफ उनका पड़ोसी है। परिजनों ने भोपाल के कमला नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि युसूफ ने अपनी चिकीनी चुपड़ी बातों से उनकी बेटी को फंसा लिया है। इसलिए वह उसके साथ चली गई है। उनका आरोप है कि युसूफ ने उसके नाम पर एक लोन भी लिया था जिसका किस्त वह खुद चुका रही है। वह एक अपराधी है जिस पर कई मामले दर्ज हैं।

Advertisement

लड़की ने कहा- अपनी मर्जी से भागी

इस मामले में लड़की का कहना है कि वह युसूफ के साथ अपनी मर्जी से भागी है। वह किसी दबाव में नहीं है। उसने युसूफ से शादी कर ली है। फिलहाल लड़की के घऱवाले उससे आग्रह कर रहे हैं कि वह उनके पास आ जाए।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो