scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

अतीक अहमद की कब्र पर तिरंगा रख रोया कांग्रेस नेता, कलमा पढ़ बोला- भाई, आपको मैं भारत रत्न दिलवाऊंगा

कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने अतीक अहमद की कब्र पर तिरंगा उढ़ाया और उसके बाद 'अतीक अहमद अमर रहे' के नारे भी लगाए।
Written by: niteshdubey | Edited By: Nitesh Dubey
Updated: April 19, 2023 20:01 IST
अतीक अहमद की कब्र पर तिरंगा रख रोया कांग्रेस नेता  कलमा पढ़ बोला  भाई  आपको मैं भारत रत्न दिलवाऊंगा
अतीक अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Advertisement

माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं इस हत्याकांड के बाद राज्य की बीजेपी सरकार और पुलिस पर कई सवाल खड़े हुए। अब इसी मामले को लेकर एक और विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार सिंह (रज्जू) ने अतीक अहमद की कब्र पर तिरंगा उढ़ाया और उसके बाद वहां पर अतीक अहमद अमर रहे के नारे भी लगाए।

इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांग्रेस नेता राजकुमार सिंह अतीक अहमद की कब्र पर तिरंगा रखता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही वह कलमा भी पढ़ रहा है। इसके बाद कांग्रेस नेता अतीक अहमद की कब्र के पास खड़े होकर 'अतीक अहमद अमर रहे' के नारे भी लगा रहा है।

Advertisement

राजकुमार सिंह अतीक अहमद की कब्र के पास बैठकर कहता है कि 1,24,000 जितने भी पीर बाबा है, वह लोग अतीक को न्याय दिलवाएंगे। राजकुमार कहता है कि अतीक अहमद तुम अमर हो। कांग्रेस नेता बोलता है कि अतीक अहमद तुम अमर हो, अमर रहोगे, मैं तुम्हें भारत रत्न दिलवाऊंगा, शहीद का सम्मान दिलवाऊंगा। इसके बाद कांग्रेस नेता राजकुमार अशरफ की कब्र पर भी तिरंगा उढ़ाता है। साथ ही अतीक अहमद के बेटे असद की कब्र पर भी तिरंगा उढ़ाता है।

राजकुमार सिंह प्रयागराज नगर निगम के वार्ड नंबर 43 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार बनाए गए थे। हालांकि पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया और 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। राजकुमार सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि अगर मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण दिया जा सकता है, तो अतीक अहमद को भारत रत्न क्यों नहीं दिया जा सकता।

Advertisement

राजकुमार सिंह ने मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा भी मांगा। उन्होंने कहा, "योगी सरकार ने ही अतीक अहमद का मर्डर करवाया है। वह एक जनप्रतिनिधि थे, वे शहीद हुए हैं। उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए।" वीडियो वायरल होने के बाद प्रयागराज पुलिस ने राजकुमार सिंह को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो