scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

UP Board Result 2023: रिजल्ट में अब कुछ ही घंटे बाकी, अभी जान लीजिए सभी जरूरी सवालों के जवाब

UP Board Exam Result Date: यूपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं क्लास के एग्जाम रिजल्ट 25 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे घोषित कर दिए जाएंगे।
Written by: Yashveer Singh | Edited By: Yashveer Singh
April 24, 2023 19:02 IST
up board result 2023  रिजल्ट में अब कुछ ही घंटे बाकी  अभी जान लीजिए सभी जरूरी सवालों के जवाब
UP Board Exam Result घोषित होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं (File Photo- Express)
Advertisement

UP Board Exam Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद मंगलवार (25 अप्रैल 2023) को 10वीं और 12वीं क्लास के परीक्षा परिणाम घोषित कर देगा। बोर्ड सेक्रेटरी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम दोपहर 1.30 बजे घोषित किए जाएंगे। परिणाम संबंधी जानकारी के बारे में छात्रों की उलझनों को खत्म करने के लिए जनसत्ता लेकर आया है ऐसे सवाल जो अक्सर रिजल्ट से पहले पूछे जाते हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों को पास करने के लिए कितने मार्क्स जरूरी हैं?

यूपी बोर्ड के अनुसार, एग्जाम देने वाले छात्रों को 10वीं (UP Board 10th Class Result) और 12वीं क्लास को पास होने के लिए 35 फीसदी मार्क्स स्कोर करना जरूरी है। जो स्टूडेंट्स एक या एक से अधिक सब्जेक्ट्स में फेल होंगे उन्हें कंपार्टमेंट एग्जाम में बैठने का मौका दिया जाएगा।

Advertisement

कितने छात्रों ने दिया था यूपी बोर्ड एग्जाम 2023?

यूपी बोर्ड द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार, इस साल कुल 31 लाख 16 हजार 487 कैंडिडेट्स ने 10वीं का एग्जाम दिया था। यूपी बोर्ड 12वीं क्लास के एग्जाम देने वालों की संख्या 27 लाख 69 हजार 258 थी।

कहां चेक किए जा सकते हैं यूपी बोर्ड एग्जाम 2023?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास (UP Board 12th Class Result) का एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी करने से पहले यूपी बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस द्वारा दी जाएगी। इसकी बाद यूपी बोर्ड एग्जाम रिजल्ट बेवसाइट की जाएगी।

Advertisement

कब हुए थे यूपी बोर्ड एग्जाम 2023?

यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा (UP Board 12th Class Exam Result) के एग्जाम 16 फरवरी से 4 मार्च के बीच करवाए गए थे। 10वीं क्लास के एग्जाम (UP Board 10th Class Exam Result) 16 फरवरी से 3 मार्च के बीच आयोजित किए गए थे। अब 25 मार्च को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर देगा।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो