scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Mainpuri Bypoll: 'वोटिंग से पहले वाली रात अपने घरों में न सोएं', मैनपुरी उपचुनाव में सपा कार्यकर्ताओं से डिंपल यादव ने क्यों कहा ऐसा

Mainpuri Bypoll: डिंपल यादव ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का क्षेत्र रहा है, जिन्होंने इसके विकास के लिए काम किया।
Written by: niteshdubey | Edited By: Nitesh Dubey
Updated: November 28, 2022 11:01 IST
mainpuri bypoll   वोटिंग से पहले वाली रात अपने घरों में न सोएं   मैनपुरी उपचुनाव में सपा कार्यकर्ताओं से डिंपल यादव ने क्यों कहा ऐसा
Mainpuri Bypolls: मैनपुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार डिंपल यादव (ANI PHOTO)
Advertisement

मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Loksabha Seat) पर वोटिंग से पहले समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव (SP Candidate Dimple Yadav) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन की आलोचना भी की है और कहा है कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यकर्ता सतर्क रहें। डिंपल ने कहा कि स्थानीय प्रशासन उनकी पार्टी के नेताओं पर नकेल कसने के लिए हर संभव प्रयास करेगा, इसलिए मतदान से एक दिन पहले सपा कार्यकर्ता अपने घर न सोएं।

मैनपुरी मुलायम सिंह का क्षेत्र- डिंपल यादव

Advertisement

डिंपल यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की जमकर तारीफ की और पार्टी उनके नाम पर ही वोट मांग मांग रही है। डिंपल यादव ने प्रचार के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश का मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का क्षेत्र रहा है, जिन्होंने इसके विकास के लिए काम किया था। उन्होंने कहा कि पार्टी यहां आगामी उपचुनाव में इसी वास्तविकता के साथ लोगों के बीच जा रही है।

डिंपल यादव ने प्रचार के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं समाजवादी पार्टी के अपने युवा साथियों और नेताओं से कहना चाहती हूं कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के मतदान से एक दिन पहले यानी चार दिसंबर से प्रशासन उन पर ज्यादती करेगा। इसलिए चार और पांच दिसंबर को पूरी तरह जागरुक रहें। आप चुपचाप जाकर वोट डालें और छह दिसंबर को प्रशासन यहां से गायब हो जाएगा।" बता दें कि यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

हमारी बहू के खिलाफ रघुराज सिंह शाक्य को नहीं लड़ना चाहिए था- शिवपाल

Advertisement

बता दें कि चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य (BJP Candidate Raghuraj Shakya) हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि वो शिवपाल सिंह यादव (Shivpal singh yadav) के शिष्य हैं। हालांकि शिवपाल इससे इंकार करते हैं। शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य पर भी हमला बोला। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा, "बहू के खिलाफ रघुराज सिंह चुनाव लड़ रहे हैं, वह अपने आप को हमारा शिष्य बताते हैं। असली शिष्य होते तो हमको छोड़कर ही नहीं जाना चाहिए था। हमारी बहू के खिलाफ उन्हें नहीं लड़ना चाहिए था। अगर शिष्य थे तो हमारे साथ ही रहना चाहिए था। बिना बताए गए, मुझे बता कर जाना चाहिए था। वो तो चुपचाप भाजपा में चले गए।"

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए पूरी समाजवादी पार्टी और यादव परिवार मैदान में उतर चुका है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) खुद प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। इसके साथ ही यादव परिवार के अन्य लोग भी जी जान से जुटे हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो