WPL 2024 के ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर बरसे करोड़ों

ऑक्शन में सबसे पहला नाम ऑस्ट्रेलिया की फीबी लिचफील्ड का आया था। इस खिलाड़ी को गुजरात जायंट्स ने एक करोड़ रुपए में खरीदा।

चंडीगढ़ की काश्वी गौतम डब्ल्यूपीएल ऑक्शन के इतिहास की सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी बनीं। 

गुजरात जायंट्स ने काश्वी के बेस प्राइस 10 लाख का 20 गुना यानी दो करोड़ रुपए खर्च करके उन्हें अपने साथ जोड़ा। 

भारत के लिए एमर्जिंग एशिया कप खेल चुकी वृंदा दिनेश पर भी करोड़ों रुपए बरसे। 

वृंदा दिनेश को यूपी वॉरियर्स की टीम ने 1.3 करोड़ रुपए में खरीदा। वृंदा का बेस प्राइस भी 10 लाख रुपए ही था

ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपए में अपना साथ जोड़ा। 

साउथ अफ्रीका के लिए छह टी20 वर्ल्ड कप खेल चुकी अनुभवी शबनिम इस्माइल को मुंबई इंडियंस ने 1.2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा।