2023 में मोस्ट टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं

साल 2023 में टेस्ट क्रिकेट के अंदर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों में एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है।

इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों में 4 तो ऑस्ट्रेलिया के ही हैं।

सूची में सबसे उपर उस्मान ख्वाजा हैं, जिन्होंने 20 पारियों में 54.57 की औसत से 1037 रन बनाए हैं।

दूसरे नंबर पर ट्रैविस हेड हैं। उन्होंने 19 पारियों में 47.11 की औसत से 848 रन बनाए हैं।

सूची में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट हैं। उन्होंने 14 टेस्ट पारियों में 65.58 की औसत से 787 रन बनाए हैं।

चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ हैं। उन्होंने 20 पारियों में 43.16 की औसत से 777 रन बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन ने 21 टेस्ट पारियों में 37.78 की औसत से 718 रन बनाए हैं। लाबुशेन ने 1 शतक और 3 फिफ्टी जड़ी हैं।