2010 से ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी

2010 में सचिन आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने थे। उन्होंने 61 मैचों की 87 पारियों में 49.17 की औसत से 3983 रन बनाए थे।


2011 में इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर थे।

2012 में श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर थे। उन्होंने उस साल टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

2013 में ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क ने ये अवॉर्ड अपने नाम किया।

2014 में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने ये अवॉर्ड अपने नाम किया था।

2015 में स्टीव स्मिथ आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए

2016 में आर अश्विन को ये अवॉर्ड मिला था।

2017 और 2018 में विराट कोहली ने ये अवॉर्ड अपने नाम किया था। कोहली इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो दो बार आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए।

2019 में बेन स्टोक्स आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने।

2021 में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहिन अफरीदी आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने थे।

2022 में बाबर आजम आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर रहे थे। अब 2023 पर हर किसी की नजर है।