scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

UP Cabinet Expansion: नवरात्र में हो सकता है योगी कैबिनेट का विस्तार, राजभर का मंत्री बनना तय, दारा सिंह को लेकर आई बड़ी अपडेट

इस बीच मंत्रिमंडल की बैठक भी होने की संभावना है। इसमें योगी सरकार कुछ नए फैसलों पर मुहर लगा सकती है। चुनावी समय होने की वजह से कई फैसले बहुत महत्वपूर्ण होंगे।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: संजय दुबे
Updated: October 10, 2023 11:59 IST
up cabinet expansion  नवरात्र में हो सकता है योगी कैबिनेट का विस्तार  राजभर का मंत्री बनना तय  दारा सिंह को लेकर आई बड़ी अपडेट
भाजपा नेता दारा सिंह चौहान और सुहेलदेव भारतीय समा पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर
Advertisement

इस बार नवरात्र में यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। इसमें दो लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है। इसमें से एक हैं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के नेता ओम प्रकाश राजभर और दूसरे हैं समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान। दोनों नेताओं को मंत्री पद मिलना तय माना जा रहा है। इंतजार पितृपक्ष खत्म होने का है।

Advertisement

हाल ही में भाजपा के शीर्ष नेताओं से हुई थी दोनों नेताओं की मुलाकात

कुछ महीने पहले एनडीए में शामिल हुए ओम प्रकाश राजभर काफी पहले से ही खुद को मंत्री बनाए जाने का दावा करते आ रहे हैं। हाल ही में दारा सिंह चौहान को लेकर भी चर्चा चल रही थी। इस बीच घोसी उप चुनाव में वह भाजपा प्रत्याशी थे, लेकिन वहां वे चुनाव हार गये। हालांकि हार के बावजूद भी उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और उनकी बात फिर से बन गई।

Advertisement

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बार नवरात्र में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसमें ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान को मंत्री बनाया जा सकता है। इस बीच मंत्रिमंडल की बैठक भी होने की संभावना है। इसमें योगी सरकार कुछ नए फैसलों पर मुहर लगा सकती है। चुनावी समय होने की वजह से कई फैसले बहुत महत्वपूर्ण होंगे।

इधर पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तिथियां घोषित हो गई हैं। सभी दलों ने अपनी तैयारियां भी तेज कर दी हैं। दिसंबर में चुनावी प्रक्रिया खत्म होने के ठीक बाद लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो जाएंगी। अगले साल देश में आम चुनाव होने हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार और नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने-जाने का सिलसिला भी जारी रहेगा।

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखे संदेश में कहा, ''पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।''

सपा संस्थापक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव का पिछले साल 10 अक्टूबर को बीमारी के चलते निधन हो गया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मुलायम की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सैफई में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, सपा कार्यकर्ता अपने-अपने जिलों में सपा संस्थापक को श्रद्धांजलि देंगे।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो