scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

मंदिर घाट पर बने चेंजिंग रूम में CCTV के जरिए महिलाओं को कपड़े बदलते देखता था महंत, FIR के बाद फरार; पुलिस दे रही दबिश

Ghaziabad Police: गाजियाबाद पुलिस महंत की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है। महंत पहले से ही 4 मामले दर्ज हैं।
Written by: न्यूज डेस्क
Updated: May 25, 2024 17:10 IST
मंदिर घाट पर बने चेंजिंग रूम में cctv के जरिए महिलाओं को कपड़े बदलते देखता था महंत  fir के बाद फरार  पुलिस दे रही दबिश
Gangnahar Shani Mandir Ghat ghaziabad: घटना गंग नहर शनि मंदिर घाट की है। (सांकेतिक फोटो)
Advertisement

Ghaziabad Police: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गंगनहर स्थित शनि मंदिर घाट परिसर में बने महिला चेंजिंग रूम के ऊपर सीसीटीवी कैमरा लगा होने के बाद एक महिला ने इसकी शिकायत थाने में की है। आरोप है कि सीसीटीवी कैमरा महंत के मोबाइल से कनेक्ट था। इस घटना के बाद से महंत फरार है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

मामला गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके का है। शिकायत के मुताबिक, पीड़िता थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद की रहने वाली है। 21 मई 2024 को को दोपहर करीब 3.30 बजे वह छोटा हरिद्वार गंगनहर मुरादनगर पर अपनी बेटी के साथ नहाने के लिए आई थी, उसी दौरान नहाने के बाद महिला चेंजिग रूम में अपने कपड़े चेंज करने गई।

Advertisement

शिकायत के मुताबिक, महिला को पता चला कि छोटा हरिद्वार गंगनहर मुरादनगर के संचालक महंत मुकेश ने घाट के चेंजिग रूम के ऊपर कैमरा लगा रखा है। जिसे मुकेश अपने मोबाइल पर ऑनलाइन चलाकर चेंजिंग रूम के अंदर महिलाओं को कपडे़ बदलते हुए अपने मोबाइल में देखता रहता है।

महिला ने पुलिस से गुहार लगाई की सीसीटीवी कैमरों को चेक करें। उसके अंदर घाट पर स्नान करने आयी श्रद्धालु महिलाओं की बिना कपड़ों की फुटेज है। पुलिस ने इसी शिकायत की शुरुआती जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद महंत फरार है। पुलिस महंत की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है। मुरादनगर का छोटा हरिद्वार मंदिर का घाट पहले भी विवादों में रहा है। जानकारी के मुताबिक, घाट पर महंत मुकेश गोस्वामी का दबदबा है। मंदिर समिति के कर्मचारी ही आसपास दुकान कर सकते हैं।

मसूरी एसीपी ने क्या कहा?

मसूरी सर्किल की एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर महंत के खिलाफ धारा 354, 354(ग), 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। महंत का मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Advertisement

सिंचाई विभाग ने जेसीबी से ध्वस्त की मंहत की दुकानें

महंत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद सिंचाई विभाग की टीम जेसीबी लेकर पहुंची। टीम ने गंगनहर पटरी व शनि मंदिर घाट से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान महंत की 5 दुकानें ध्वस्त कर दी गईं। पांच-छह खोके भी हटा दिए गए। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

महंत पर पहले से दर्ज हैं चार केस

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महंत का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। महंत पर पहले से ही चार मामले दर्ज हैं। यहां पांचवां केस दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस उसके परिजनों को लेकर पूछताछ कर रही है। मंहत पर पहला केस साल 2007 में मेरठ के सिविल लाइन थाने में दर्ज हुआ था। यह जालसाजी और धोखाधड़ी की धाराओं में था। इसके बाद मुरादनगर थाने में 2017, 2018, 2019 में वन अधिनियम का एक-एक केस दर्ज किया गया।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो