होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइल.हेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

लखनऊ: घर में रखी लोडेड रायफल से खेल रहे थे बच्चे, अचानक चली होगी, 12 साल के बच्चे की मौत

लखनऊ के कृष्णा नगर में गोली लगने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्चे रायफल से खेल रहे थे। गोली बच्चे के पेट में लगी जिससे उसे बचाया नहीं जा सका।
Written by: न्यूज डेस्क
July 08, 2024 09:49 IST
लखनऊ के कृष्णा नगर में गोली लगने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई।
Advertisement

लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके में बड़ा हादसा हो गया। यहां गोली लगने से 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्चे घर में रखी लोडेड रायफल के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान छीना-झपटी के दौरान गोली बच्चे के पेट में लग गई। घर में जैसे ही गोली चलने की आवाज आई तो परिवार में अफरा-तफरी मच गई। ज्यादा खून बहने के कारण बच्चे की मौत हो गई।

मामला कृष्णा नगर के प्रेम नगर का है। यहां 12 वर्षीय बच्चा शिवा और अपने ममेरे भाई दिव्य दोनों खेल रहे थे। इस दौरान दोनों की नजर घर में रखी रायफल पर पड़ी। दोनों उससे खेलने लगे। रायफल लोडेड थी। इस बीच दिव्य ने शिवा से राइफल नीचे रखने को कहा लेकिन शिवा नहीं माना और फिर आपसी छीना-झपटी में ट्रिगर पर उंगली चली गई और फायर हो गया। गोली सीधे शिवा के पेट में जा लगी। घर में गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने जब देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन शिवा को लेकर पास के ही लोकबंधु अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू अस्पताल के लिए ने रेफर कर दिया। जब वह केजीएमयू पहुंचे तो डॉक्टरों ने शिवा को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

BSF में हवलदार हैं पिता

शिवा के पिता बलवीर सिंह बीएसएफ में तैनात हैं। 4 जुलाई को शिवा के मामा संजय अपने बेटे दिव्य को लेकर इनके पास आए थे। संजय रार्ड की नौकरी करते हैं इसलिएअपने साथ लाइसेंसी रायफल भी लाए थे। उनकी लोडेड रायफल घर में रखी थी। रविवार की शाम करीब 6 बजे संजय सब्जी लेने मार्केट चले गए इस दौरान दिव्य और शिव घर में खेलने लगे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। गोली की आवाज सुनकर शिवा की दोनों बहनें नीतू और रेनू पहुंचीं और दोनों भाई की हालत देखकर घबरा गईं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी निरीक्षण के लिए बुलाया गया। मौके से ब्लड सैंपल और राइफल के ट्रिगर से उंगलियों के निशान लिए गए। इसके साथ ही पुलिस ने राइफल को जब्त कर लिया। शिवा 7वीं कक्षा का छात्र था। पुलिस ने शिवा को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Lucknow news
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement