scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'कांग्रेस को हिंदुओं पर भरोसा नहीं', आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- प्रियंका गांधी को उपचुनाव लड़ाकर उनका कद छोटा करने की कोशिश

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ाकर कांग्रेस उनका कद कम करना चाहती है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Yashveer Singh
नई दिल्ली | Updated: June 18, 2024 11:19 IST
 कांग्रेस को हिंदुओं पर भरोसा नहीं   आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले  प्रियंका गांधी को उपचुनाव लड़ाकर उनका कद छोटा करने की कोशिश
कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी पको वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ाने का फैसला किया है (PTI / ANI)
Advertisement

कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी को वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ाने का फैसला किया। राहुल गांधी ने अपने पास रायबरेली लोकसभा सीट बरकरार रखी है। कांग्रेस के इस फैसले के बाद पार्टी के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद की तरफ से हमला बोला गया है। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि प्रियंका गांधी को उपचुनाव लड़ाकर कांग्रेस उनका कद छोटा करना चाहती है।

Advertisement

आचार्य प्रमोद कृष्ण ने कहा कि  प्रियंका गांधी कांग्रेस में सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं। उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए था...उपचुनाव में उन्हें लोकसभा का टिकट देकर प्रियंका गांधी का कद कम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को वायनाड से चुनाव लड़ाकर एक बात साबित कर दी है कि कांग्रेस को हिंदुओं पर भरोसा नहीं है। अगर उन्हें हिंदुओं पर भरोसा होता तो उन्हें कहीं और से चुनाव लड़ाया जाता।

Advertisement

प्रियंका गांधी ने 2019 में सक्रिय राजनीति में रखा कदम

  1. साल 2019 में एक्टिव राजनीति में आने के बाद से प्रियंका गांधी के कभी अमेठी, तो कभी रायबरेली और यहां तक की वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर समय-समय पर अटकलें लगाई जाती रहीं। अब वह वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ने जा रही हैं।
  2. एक्टिव पॉलिटिक्स में आने से बाद प्रियंका गांधी को जनवरी 2019 में कांग्रेस ने पूर्वी यूपी का प्रभारी महासचिव बनाया और फिर पूरे राज्य का प्रभारी महासचिव बनाया गया। हालांकि 2019 के चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा, लेकिन प्रियंका ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के अपने प्रयास जारी रखे।
  3. दिसंबर 2023 में प्रियंका गांधी को ‘‘बिना पोर्टफोलियो’’ के महासचिव बनाया गया। वह 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की स्टार प्रचारक के रूप में उभरीं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने में भी मदद की और हिमाचल प्रदेश में पार्टी के प्रचार अभियान का नेतृत्व किया और राज्य में पार्टी को सत्ता में लाने में मदद की।
  4. प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाद्रा ने हालिया लोकसभा चुनाव से पहले अमेठी से चुनाव लड़ने की इच्छा कई बार जतायी थी। इस सीट से कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा गया। किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी में स्मृति ईरानी को हराया।
  5. "24 अकबर रोड: ए शॉर्ट हिस्ट्री ऑफ द पीपल बिहाइंड द फॉल एंड राइज ऑफ द कांग्रेस" सहित कई किताबें लिखने वाले रशीद किदवई ने कहा, "कांग्रेस लंबे समय से एक प्रभावी प्रचारक की तलाश में थी और 2024 के चुनाव में प्रियंका गांधी ने जिस तरह से मोदी को जवाब दिया है, वह आश्चर्यजनक विकल्प के तौर पर उभरी हैं। प्रियंका गांधी ने दिखाया कि मोदी का मुकाबला किया जा सकता है और उन्होंने पूरे भारत में कांग्रेस के लिये चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।" (इनपुट - ANI / PTI)
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो