होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

यूके में 26 डिग्री पर अलर्ट जारी, इंडियंस बोले- इतना तो हमारे घर में AC का रहता है तापमान

यूके में मौसम विभाग ने जून के अंत तक तापमान 26 डिग्री तक जाने की उम्मीद जताई है जिसको लेकर गर्म हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
Written by: ट्रेंडिंग न्‍यूज टीम | Edited By: kapiltiwari
Updated: June 18, 2024 16:05 IST
यूनाइटेड किंगडम में तापमान 26 डिग्री पहुंचने पर अलर्ट जारी हो गया है। इसको लेकर इंडियंस ने मजे लेना शुरू कर दिया।
Advertisement

भारत में इन दिनों चिलचिलाती गर्मी ने हर किसी को बेबस किया हुआ है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ों की तरफ रूख कर रहे हैं, लेकिन वहां भी तापमान कम नहीं है। ऐसे में अब यूनाइटेड किंगडम यानि कि यूके में भी तापमान में रिकॉर्डस्तर पर बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल, यूके में जून के अंत तक तापमान 26 डिग्री तक पहुंचने के उम्मीद जताई है और इसको लेकर हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है।

यूके की स्थिति पर इंडियंस ने लिए मजे

यूके के अखबार द मिरर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि अगले 48 घंटे में यूके के अंदर 26 डिग्री तक तापमान जा सकता है और हीटवेव का प्रकोप देखने को मिलेगा। इस ट्विटर पोस्ट में बताया गया कि इंग्लैंड के पांच शहर सबसे गर्म होंगे। इस ट्वीट को लेकर इंडियंस ने मजे लेना शुरू कर दिया है। इंडियंस ने इस पोस्ट पर फनी कमेंट करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कहा है कि मेरे एसी का तापमान यूके के हीटवेव अलर्ट जितना है।

Advertisement

लोगों के फनी कमेंट्स

इंडियंस के फनी रिएक्शन ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। प्रवीण कासवान नाम के यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा है- "यह भारत में डिफ़ॉल्ट एयर कंडीशन सेटिंग से सिर्फ दो डिग्री अधिक है। ऐसा लगता है कि मौसम सुहावना है।"

यूके की स्थिति को लेकर सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि अमेरिकी नागरिकों ने भी इसको लेकर ब्रिटेन का मजाक उड़ाया है। एक अमेरिकी यूजर ने कमेंट कर लिखा है- "हीट वेव" माने जाने के लिए इसका शरीर के तापमान से ऊपर होना आवश्यक है, कमरे के तापमान से नहीं।"

Advertisement

 एक ने लिखा, "दिल्लीवासी गर्मियों में दोगुने और सर्दियों में 26 डिग्री सेल्सियस तापमान में जीवित रहते हैं, कमजोर लोग." वहीं दूसरे ने लिखा, "यह भारत में एसी का तापमान है."

Advertisement
Tags :
AlertheatHeat waveHeat WavesSummersummer seasontrending enwsunited kingdom
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement