scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

स्पाइस जेट की फ्लाइट में बंद रहा AC, कई यात्रियों की तबीयत हुई खराब; देखें वायरल वीडियो

दिल्ली से दरभंगा जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में तकनीकी कारण की वजह से करीब एक घंटे एसी बंद रहा। इस दौरान कई यात्रियों की तबियत खराब हो गई।
Written by: एजुकेशन डेस्क | Edited By: kapiltiwari
Updated: June 19, 2024 17:06 IST
स्पाइस जेट की फ्लाइट में बंद रहा ac  कई यात्रियों की तबीयत हुई खराब  देखें वायरल वीडियो
दिल्ली से दरभंगा जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में करीब एक घंटा एसी खराब रहा।
Advertisement

भीषण गर्मी का सितम उन लोगों से पूछिए जो बुधवार को दिल्ली से दरभंगा जा रही फ्लाइट संख्या SG486 में सफर कर रहे थे। इस फ्लाइट में किसी तकनीकी समस्या की वजह से एसी करीब एक घंटे के लिए बंद रहा और वह एक घंटा फ्लाइट में सवार यात्रियों के लिए किसी सजा से कम नहीं था। फ्लाइट के अंदर का वीडियो न्यूज एजेंसी ANI ने जारी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं। लोगों के पसीने छूट रहे हैं, लेकिन बेबसी ऐसी कि कोई कुछ कर नहीं सकता।

Advertisement

एसी बंद से फ्लाइट में 40 डिग्री को पार कर गया तापमान

एएनआई की ओर से जारी किए गए वीडियो में लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। एसी बंद होने की वजह से फ्लाइट में उमस ने लोगों की तबीयत खराब कर दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों के हाथ में टिकट या जो कोई भी अन्य सामान है उसी से वह हवा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि लोगों को एसी के लिए करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान फ्लाइट के अंदर का तापमान 40 डिग्री से उपर चला गया था।

Advertisement

यात्रियों ने बताई आपबीती

फ्लाइट में यात्रा करने वाले एक पैसेंजर ने बताया कि वह दिल्ली से दरभंगा जाने के लिए इस फ्लाइट में सवार हुए थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन के बाद फ्लाइट में एक घंटे तक एयर-कंडीशनिंग (एसी) चालू नहीं किया गया। फ्लाइट के अंदर का तापमान 40 डिग्री था। यात्रियों को परेशानी हो रही थी। जब फ्लाइट ने टेकऑफ किया तब एसी को चालू किया गया था।

स्पाइसजेट की सफाई

इस पूरे मामले पर अब स्पाइसजेट की प्रतिक्रिया आई है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा है कि हमारी फ्लाइट आज सुबह 11 बजे बिना किसी देरी के दिल्ली से दरभंगा रवाना हुई थी। पूरी यात्रा के दौरान AC सामान्य रूप से काम कर रहा था। दरभंगा पहुंचने पर एसी को क्रॉस चेक किया गया। दिल्ली में बोर्डिंग के दौरान एसी में शुरुआत में मौसम के कारण कुछ खराबी आई थी, क्योंकि उस वक्त दोनों दरवाजे खुले हुए थे। बोर्डिंग पूरे होने के बाद तुरंत दरवाजे बंद कर दिए गए थे जिसके बाद कूलिंग सामान्य रूप से थी।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो