शोएब अख्तर ने शेयर की भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर, लिखा गीता का यह श्लोक, आग की तरह हुआ वायरल, दुनिया भर में चर्चा
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने कुछ ऐसा किया है उनकी चर्चा भारत सहित दुनिया भर में हो रही है। सोचिए अगर कोई पाकिस्तानी शख्स हिंदू धर्म के सबसे बड़े ग्रंथ भगवत गीता के फोटो के साथ कोई श्लोक अपने शोसल मीडिया हैंडल पर शेयर कर दे तो क्या होगा… कल्पना से परे आइए क्योंकि यह घटना हकीकत में घटी है।
भगवान श्री कृष्ण की फोटो के साथ गीता का श्लोक किया शेयर
दरअसल, शोएब अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भगवान श्री कृष्ण की फोटो के साथ पवित्र ग्रंथ गीता का एक श्लोक पोस्ट किया। देखते ही देखते यह पोस्ट आग की तरह वायरल हो गया। लोगों ने पोस्ट का स्क्रीन शॉट लिया और एक-दूसरे को भेजने लगे। यह पोस्ट टी 20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत के बाद की है। पोस्ट भयानक तरीके से वायरल हुआ और दुनिया भर में पहुंच गया। फिलहाल पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है।
पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे बड़े सुपरस्टार कहे जाने वाले शोएब अख्तर की पोस्ट की चर्चा हर तरफ हो रही है। लोगों ने पोस्ट का कमेंट बॉक्स भर दिया है। दरअसल, शोएब इस तरह ही पोस्ट करने वाले इंसान नहीं है। उन्होंने एकाध बार ही कुछ ऐसा पोस्ट किया होगा जो वायरल हो गया हो औऱ जिस पर इतनी चर्चा हो रही है।
अब आप समझ सकते हैं कि पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर के द्वारा यह पोस्ट शेयर किए जाने के बाद वहां का क्या माहौल रहा होगा। पाकिस्तान के लोगों का गुस्सा कमेंट के रूप में बाहर निकला होगा। शायद इसलिए ही शोएब ने यह पोस्ट अपने इंस्टा अकाउंट से हटा दिया। हालांकि लोगों ने इसका स्क्रीन शॉट ले लिया था, ये स्क्रीन शॉट्स अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
अख्तर ने भगवत गीता के साथ भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर के साथ पोस्ट करते हुए लिखा, "एक अनियंत्रित दिमाग से बड़ा दूसरा दुश्मन कोई नहीं है"। बस फिर क्या था यह पोस्ट देखते ही देखते चर्चा में आ गया। भारत के लोगों ने यह पोस्ट शेयर करना शुरू कर दिया।
अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि शोएब ने यह पोस्ट क्यों हटा दिया। शायद पाकिस्तानी लोगों का गुस्सा या फिर अधिक चर्चा में आना इसकी वजह हो। हो सकता है कि इस पोस्ट के कारण उन्हें लोगों के गुस्सा का सामना करना पड़ा हो। बता दें कि इससे पहले शोएब अख्तर ने टी20 विश्व कप चैंपियन बनने पर टीम इंडिया को बधाई दी थी। इस पोस्ट पर आपकी क्या राय है।