scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

विदेशी बहू ने रशियन माता-पिता और भारतीय सास-सुसर को दी प्रेग्नेंसी की न्यूज, रिएक्शन देख छूट जाएगी हंसी, 23 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा

Russian influencer share pregnancy good news: भारतीय शख्स से शादी करने वाली रूसी प्रभावशाली महिला मरीना खरबानी गर्भवती हैं। अप्रैल में उन्होंने अपने माता-पिता और ससुराल वालों को अपनी गर्भावस्था की खुशखबरी दी थी। इस दौरान उन्होंने वीडियो बना लिया था। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
Written by: Jyoti Gupta
नई दिल्ली | Updated: June 21, 2024 22:00 IST
विदेशी बहू ने रशियन माता पिता और भारतीय सास सुसर को दी प्रेग्नेंसी की न्यूज  रिएक्शन देख छूट जाएगी हंसी  23 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा
सोशल मीडिया पर एक रशियन बहू का वीडियो वायरल।
Advertisement

सोशल मीडिया पर एक रशियन बहू का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसने भारतीय शख्स से शादी की है। मूल रूप से रूस की रहने वाली मरीना खरबानी अपने भारतीय पति और ससुराल वालों के साथ शिलांग में बस गई हैं। वायरल वीडियो को 23 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो मेंनमरीना खरबानी गर्भवती होने की खुशखबरी अपने माता-पिता औऱ अपने सास-ससुर को दे रही हैं। माता-पिता और सास-ससुर का रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, भारतीय शख्स से शादी करने वाली रूसी प्रभावशाली महिला मरीना खरबानी गर्भवती हैं। अप्रैल में उन्होंने अपने माता-पिता और ससुराल वालों को अपनी गर्भावस्था की खुशखबरी दी थी। इस दौरान उन्होंने वीडियो बना लिया था। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। खरबानी अपने पति और ससुराल वालों के साथ मेघालय के शिलांग में रहती हैं, वीडियो की शुरुआत अपने रूसी माता-पिता को खबर सुनाते हुए एक क्लिप से होती है।

Advertisement

गुड न्यूज देने पर मजाकिया रहा रिएक्शन

वे अपने माता-पिता के बीच में बैठकर कहती हैं “मैं गर्भवती हूं”। इस पर पिता हैरान होकर कहते हैं तुम मजाक कर रही हो। इसके बाद वह खुशी से चिल्ताते हैं और अपनी बेटी को कसकर गले लगाकर चूम लेते हैं। " वे अपने दामाद के लिए कहते हैं उसे देखो, मम्मी-पापा से राज छुपा रहा था… क्या खबर है''। वहीं उसकी मां को विश्वास नहीं हो रहा था कि उसकी बेटी सात सप्ताह की गर्भवती है।

वहीं दूसरी वीडियो में खरबानी अपने भारतीय परिवार को अपनी अल्ट्रासाउंड इमेज दिखा रही हैं, जिसमें बच्चे की छाया दिखाई दे रहा है। पहले तो उनको पता नहीं चला कि वह क्या दिखा रही हैं। वायरल वीडियो में वे तस्वीरों को देखकर कंफ्यूज हो रहे हैं और सच जानने के लिए वे बेटे की ओर मुड़ जाते हैं।

Advertisement

"वे नहीं जानते कि इसका क्या मतलब है"। इसके बाद रूसी महिला अल्ट्रासाउंड इमेज ओर इशारा करती है और स्कैन को समझने में मदद करने के लिए अपना पेट दिखाती है। आख़िरकार उन्हें यह बात समझ आती है कि उनकी बहू गर्भवती है। इसके बाद वे "ठीक है" और 'थम्स अप' इशारा करते हैं। इस खबर ससुर की प्रतिक्रिया देखकर लोगों की हंसी छूट गई है। इसके बाद मरीना उनकी प्रतिक्रिया पर "अच्छा काम" बोलती हैं। आपकी इस वीडियो पर क्या राय है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो