scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

रील बनाने के लिए 10 मंजिल की ऊंचाई से हवा में लटकी लड़की, Viral Video देख अटक जाएगी सांस, पुलिस की नजर पड़ी तो…

Pune girl video: पुणे में एक लड़की रील बनाने के लिए लड़के का हाथ पकड़ती है और फिर नीचे हवा में लटक कर मुस्कुराती लगने लगती है।
Written by: Jyoti Gupta
June 21, 2024 18:44 IST
रील बनाने के लिए 10 मंजिल की ऊंचाई से हवा में लटकी लड़की  viral video देख अटक जाएगी सांस  पुलिस की नजर पड़ी तो…
Pune girl reel: रील के चक्कर में हवा में लटकी लड़की।
Advertisement

Pune Reel: सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबो-गरीब कारनामे देखने को मिलते हैं। कई ऐसी रील्स वायरल होती हैं जिन्हें देखने के बाद हम हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो पुणे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि लड़का-लड़की रील बना रहे हैं। रील बनाने के लिए लड़की को लड़का 10 ईमारत बिल्डिंग से नीचे लटका देता है। उसने सिर्फ लड़की का हाथ पकड़ा हुआ है। इस रील के चक्कर में कुछ भी हो सकता था। जरा सा हाथ इधर-उजर होता या फिसल जाता तो लड़की दसवीं फ्लोर के बराबर ऊंचाई से नीचे गिर सकती थी। उसकी जान जा सकती थी। वीडियो इतनी खतरनाक है कि देखने के बाद किसी की भी सांस अटक सकती है।

Advertisement

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की के हाथ को लड़का पकड़ा हुआ है और वह हवा में लटकी हुई है, वह हंस रही है। सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस की नजर पड़ी। इसके बाद भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन की पुलिस ने लड़का और लड़की दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि वीडियो शूट करने वाला आरोपी अभी फरार है। जिस बिल्डिंग की छत पर यह वीडियो शूट हुआ है वह एक मंदिर है। जिसकी ईमारत जर्जर हो चुकी है।

Advertisement

इस ईमारत के ऊफर ही लड़के और लड़की ने रील शूट किया है। रील बाने वाले लड़के की पहचान 27 साल के मिहिर गांधी और उसकी दोस्त 23 साल की दोस्त मिनाक्षी सालुंखे के रूप में की गई है, जबकि रील बनाने वाला तीसरा शख्स अभी भी फरार है।

पुलिस को लगी खबर तो पड़ गए लेने के देने

मामले में भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक दशरथ पाटिल ने आईएएनएस को बताया, “वीडियो के बारे में जानकारी मिलने के बाद हमने जांच शुरू की और उनका पता लगाने में कामयाब रहे। उन्हें कल देर रात पुलिस स्टेशन बुलाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। हमने उन पर आईपीसी की धारा 336 और अन्य के तहत आरोप लगाए हैं। अधिकारी ने आगे कहा कि चूंकि अपराध छोटा है और इसमें छह महीने से कम की जेल की सजा और जुर्माना या दोनों हो सकते हैं, इसलिए उन्हें हिरासत में नहीं भेजा जाएगा।

Advertisement

बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में पुणे के लोगों ने लड़के और लड़की और एक परित्यक्त मंदिर की छत के ऊपर स्टंट करते हुए देखा था। गांधी को मंदिर की छत के किनारे पर लेटे हुए देखा गया और लड़की सालुंखे हंसते हुए एक्साइटमेंट में नीचे उतरकर उसका हाथ पकड़ ली। लड़की को कम से कम 10 मंजिला इमारत के बराबर ऊंचाई से हवा में लटकती हुए देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अगर हाथ फिसल जाता तो मौत हो सकती थी, नीचे तेज रफ्तार में गाड़ियां आ-जा रही थीं।

Advertisement

यह रील तेजी से वायरल हो गई। इसे देखकर लोगों ने गुस्से में रिएक्शन दिए और रील बनाने वालों के लिए कड़ी सजा देने की मांग की। मामले में पाटिल ने कहा कि पुलिस तीसरे साथी की तलाश कर रही है जो अपने मोबाइल पर रील शूट कर रहा था और उम्मीद जताई कि वह जल्द ही पकड़ा जाएगा। इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो