scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

पोर्शे हिट एंड रन केस पर मुंबई की आरजे ने बना डाला गाना, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

पुणे का पोर्शे रोड एक्सीडेंट कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इस हादसे को लेकर लोगों में नाराजगी है जिसे हर कोई अपने-अपने तरीके से जाहिर कर रहा है।
Written by: ट्रेंडिंग न्‍यूज टीम | Edited By: kapiltiwari
Updated: June 02, 2024 16:42 IST
पोर्शे हिट एंड रन केस पर मुंबई की आरजे ने बना डाला गाना  सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल
मुंबई की फेमस आरजे मलिष्का ने पुणे रोड एक्सीडेंट पर एक गाना तैयार कर दिया है।
Advertisement

महाराष्ट्र के पुणे में हुआ पोर्शे रोड एक्सीडेंट पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। इस हादसे में हुई दो लोगों की मौत का जिम्मेदार एक रईस बाप की औलाद था। उसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। घटना के वक्त ही भीड़ ने गाड़ी के चालक को बुरी तरह से पीट दिया था और उसकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया था। इस हादसे के बाद से सोशल मीडिया पर हो रही गतिविधियों पर साइबर पुलिस की भी नजर है। हाल ही में पुलिस ने इस एक्सीडेंट पर बनाई गई कुछ रील्स के निर्माताओं पर केस दर्ज किया है।

Advertisement

मुंबई की आरजे ने बना दिया गाना

इसी क्रम में मुंबई की एक फेमस आरजे (रेडियो जॉकी) मलिष्का ने इस घटना पर एक गाना तैयार कर दिया। मलिष्का का यह सॉन्ग अब सोशल मीडिया पर वायरल है। मलिष्का ने अपने ट्विटर हैंडल से इस गाने के वीडियो को पोस्ट किाय है। वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "पोर्शे कोणाचा? बापचा। लेकिन न्याय कोणाचा?"

Advertisement

पुणे पोर्शे हादसे पर बने इस गाने के कैप्शन में मलिष्का ने आगे लिखा है- पुणे पोर्शे मामले में एक मीमर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की खबर सुनकर सुबह उठी! बाकी सब में पासिंग द पार्सल चल ही रहा है!! तो यह गाना तो बनना ही था। आपको क्या लगता है? क्या आपको लगता है कि पुणे पोर्शे मामले में आखिरकार न्याय मिलेगा?"

यूजर्स ने की मलिष्का की सराहना

मलिष्का के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को 17 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। सोशल मीडिया यूजर्स मलिष्का के गाने की सराहना कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि मलिष्का जी आपने इस मुद्दे पर ये गाना बनाकर काफी सराहनीय काम किया है आप ऐसे हीं आगे राजनीतिक दबाव वाले मामले उठाते रहें, बहुत बढ़िया। पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो