scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

मुंबई के डॉक्टर ने ऑनलाइन मंगाई आइस्क्रीम, खाते वक्त मिली कटी उंगली, शख्स के तेज दिमाग ने खोल दी पोल

Mumbai doctor found human finger in Ice Cream: आइस्क्रीम कोन में इंसान की कटी उंगली थी। उंगली में इंसानी नाखून भी था। शख्स ने 'यम्मो कंपनी'से जवाब मांगा मगर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।
Written by: Jyoti Gupta
Updated: June 13, 2024 14:30 IST
मुंबई के डॉक्टर ने ऑनलाइन मंगाई आइस्क्रीम  खाते वक्त मिली कटी उंगली  शख्स के तेज दिमाग ने खोल दी पोल
Human finger in Ice Cream: आइसक्रीम में मिली इंसानी उंगली।
Advertisement

Mumbai MBBS doctor order an ice cream found human finger: मुंबई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने ऑनलाइन आइस्क्रीम ऑर्डर की थी। जब उसने खाने के लिए आइस्क्रीम कोन खोला तो दंग रह गया। शख्स का दावा है कि आइस्क्रीम कोन में इंसान की कटी उंगली थी। उंगली में इंसानी नाखून भी था। शख्स ने 'यम्मो कंपनी'से जवाब मांगा मगर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।

शख्स का पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद उसने उंगली को एक पैकेट में रखा औऱ पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल उंगली को जांच के लिए भेज दिया गया है कि यह इंसानी मांस का टुकड़ा है या नहीं। मामले में इसके बाद आगे का कार्रवाई की जाएगी। चलिए बताते हैं कि पूरी घटना क्या है।

दरअसल, मुंबई के मलाड इलाके में एक शख्स ने पुलिस में शिकायत कराई है कि उसने ऑनलाइन ऑर्डर कर कोन आइस्क्रीम मंगाई थी। उसे कोन के अंदर नाखून के साथ मांस का एक टुकड़ा मिला। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, संदेह है कि मांस का यह टुकड़ा मनुष्य की कटी उंगली है और इसे जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आगे बताया कि यह घटना बुधवार को दोपहर में हुई।

आइसक्रीम खाते वक्त मिली उंगली

मामले में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ''मलाड पश्चिम में रहने वाले 26 साल के एमबीबीएस डॉक्टर ने 'यम्मो कंपनी' की बटरस्कॉच कोन आइसक्रीम के लिए ऑनलाइन ऑर्डर दिया था। जब वह दोपहर में खाना खाने के बाद आइसक्रीम खा रहे थे तो कोन में से आधे इंच का एक मांस का टुकड़ा निकला, जिसमें नाखून भी था।'' उसने बताया कि पीजी कर रहे शख ने यह मुद्दा उठाते हुए आइसक्रीम कंपनी के इंस्टाग्राम पेज पर इसकी शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement

फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया मांस का टुकड़ा

अधिकारी ने आगे कहा कि शिकायत करने पर कंपनी ने कोई उचित जवाब नहीं दिया, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने मांस के टुकड़े को बर्फ की थैली में रखा और मलाड पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने यम्मो आइसक्रीम कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारी ने आगे कहा, ''संदेह है कि यह टुकड़ा मानव उंगली का हो सकता है। इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि पता लगाया जा सके कि क्या यह मानव शरीर का हिस्सा है ?'' फिलहाल इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 टी20 tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो