scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

ऑफिस में आ जाए रोना तो आंसू पोंछने के लिए किराए पर मिल रहे हैंडसम लड़के, जानिए कितना आएगा खर्च

इसका उद्देश्य है कि लोगों के भावनात्मक अभिव्यक्ति को न केवल सहन किया जाए बल्कि गले लगाया जाए और सम्मानित किया जाए। उसकी कद्र की जाए।
Written by: ट्रेंडिंग न्‍यूज टीम | Edited By: Avinash Tiwari
Updated: November 22, 2023 11:01 IST
ऑफिस में आ जाए रोना तो आंसू पोंछने के लिए किराए पर मिल रहे हैंडसम लड़के  जानिए कितना आएगा खर्च
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो सोर्स- ट्विटर)
Advertisement

काम करने के बाद थकावट को मिटाने के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। जापान के टोक्यो में कंपनी एक ऐसी सुविधा देने की कोशिश हो रही है, जिससे कर्मचारियों का तनाव कम हो सके। इस सुविधा का नाम "हैंडसम वीपिंग बॉयज़" रखा गया है।

Advertisement

हिरोकी तराई नाम के शख्स ने 'इकेमेसो दान्शी' की कल्पना की, इसकी बदौलत अब वह व्यवसाय में उतर गए हैं। इसका उद्देश्य है कि लोगों के भावनात्मक अभिव्यक्ति को न केवल सहन किया जाए बल्कि गले लगाया जाए और सम्मानित किया जाए। उसकी कद्र की जाए। 7,900 येन या लगभग 4,400 रुपये के शुल्क पर, जापान में व्यक्ति अब 'इकेमेसो दान्शी' के एक हैण्डसैम लड़के की सेवाएं ले सकते हैं, जो "हैंडसम वीपिंग बॉयज़" कहलाने वाली सेवाएं प्रदान करते हैं।

Advertisement

बीबीसी से बात करते हुए हिरोकी तराई ने कहा है कि मैं चाहता हूं कि जापानी लोग ना सिर्फ घर पर बल्कि ऑफिस में भी रोएं। ऑफिस में रोने पर कोई भी सहकर्मी आपके पास आने से हिचकता है, यह नकारात्मक भी होता है। हालांकि हैंडसम वीपिंग बॉयज़" के लड़के आपको ऑफिस में भी सर्विस देने के लिए मौजूद हो सकते हैं।

मीडिया आउटलेट की रिपोर्ट के अनुसार, इकेमेसो दान्शी के अलावा, टोक्यो में रेंट-ए-फ्रेंड सेवाओं सहित इसी तरह के व्यवसाय में वृद्धि देखी गई है। यही वजह है कि अब "हैंडसम वीपिंग बॉयज़" को किराए पर ले सकते हैं, जिनकी कीमत 7,900 येन या लगभग 4,400 रुपये बताई जा रही है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि जापान में लोग अपने इमोशनल को जाहिर नहीं कर पाते। ऐसे में लोगों को किसी एक ऐसे इंसान की जरूरत जोती है जो इमोशन को बाहर निकाल सके। इसके लिए मार्मिक वीडियो दिखाए जायेंगे, बातचीत की जायेगी और आपके इमोशन को बाहर निकालकर, आपको रोने में मदद करेंगे। इतना ही नहीं, लड़के आपके साथ रोएंगे भी।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो