होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

पिथौरागढ़ में भरभराकर खिसक गया पहाड़, दिल दहला देगा वीडियो; यह वाला राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश की वजह से भूस्खलन शुरू हो गया है। पहाड़ दरकने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला पिथौरागढ़ का है।
Written by: ट्रेंडिंग न्‍यूज टीम | Edited By: kapiltiwari
July 03, 2024 17:07 IST
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पहाड़ दरकने का वीडियो दिल दहला देने वाला है।
Advertisement

यूं तो बारिश के मौसम में पहाड़ों का दरकना आम बात है, लेकिन पिछले कुछ समय से व्यवस्था की अनदेखी और अनियोजित विकास के चलते पहाड़ों के खिसकने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। बारिश के आगाज के साथ ही पहाड़ी इलाकों में कुदरत की मार देखने को मिल जाती है और फिर उस त्रासदी में आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। कभी-कभी तो पहाड़ खिसकने की ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं कि देखने वाले की रूह कांप जाए। ऐसी ही तस्वीरें उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से सामने आई हैं, जहां बुधवार को धारचूला से 16 किमी. दूर राउती पुल के पास पहाड़ खिसक गया।

पहाड़ खिसकने से बंद हुआ नेशनल हाईवे

पहाड़ खिसकने की यह घटना राउती पुल के पास ही हुई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई क्षतिग्रस्त नहीं हुआ। पहाड़ के खिसकने का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने काफी दूर से अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चट्टान टूटकर वहां बह रही नदी में समा गई। बताया जा रहा है कि यह काली नदी है। पहाड़ खिसकने की इस घटना के बाद टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। हालांकि रास्ता खोलने का काम जारी है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
landslidePithoragarhUttarakhanduttarakhand newsViralviral video
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement