होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Elvis Yadav Video on Dhruv Rathi: एल्विश यादव ने खोल दी ध्रुव राठी की पोल-पट्टी, सोशल मीडिया पर चल पड़े कई ट्रेंड

Dhruv Rathee vs Elvish Yadav Controversy: एल्विश यादव ने अपने वीडियो में ध्रुव राठी को लेकर जो दावे किए इसके बाद दोनों के समर्थकों में सोशल मीडिया पर जंग शुरू हो गई।
Written by: Jyoti Gupta
नई दिल्ली | June 03, 2024 16:38 IST
Dhruv Rathee vs Elvish Yadav: एल्विश यादव बनाम ध्रुव राठी। (Photo Credit- @ElvishYadav)
Advertisement

Dhruv Rathee VS Elvish Yadav: सोशल मीडिया पर इन दिनों लोकसभा चुनाव के अलावा जिस बात की चर्चा है वह है ध्रुव राठी और एल्विश यादव के समर्थकों के बीच हो रही बहसबाजी। दरअसल, एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने ध्रुव राठी को अपना निशाना बनाया है। एल्विश यादव ने ध्रुव राठी पर आम आदमी पार्टी के लिए काम करने का आरोप लगाया है।

थंब इमेज में जर्मन शफेर्ड की फोटो

एल्विश यादव ने वीडियो के थंब इमेज में जर्मन शफेर्ड डॉग की फोटो भी लगाई है। वे पहले वीडियो की शुरुआत में कहते हैं कि जर्मन शेफर्ड कुत्ते को पालना आसान नहीं है। इसके बाद वे वीडियो की शुरुआत में कहते हैं कि आप समझ ही गए होंगे कि हम किसके बारे में बात कर रहे हैं। इसके बाद एल्विश सीधे ध्रुव राठी का नाम लेते हैं और एक-एक करके उनके बारे में कई सारे दावे करते हैं।

Advertisement

एल्विश यादव ने ध्रुव राठी पर आम आदमी पार्टी करने के लिए काम करने का आरोप लगाया। एल्विश यादव ने कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के लिए एक गाना भी बनाया था। एल्विश यादव ने इस तरह की तमाम बातें ध्रुव राठी के बारे में कहीं।

Advertisement

एल्विश ने अपनी इस वीडियो में कहा है कि ध्रुव राठी पीएम मोदी के बारे में फैक्ट चेक कर रहे हैं।वे खुद को निष्पक्ष बताते हैं, उनका कहना है कि उनका किसी भी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बाद एल्विश यादव ने ध्रुव राठी को घेर लिया है।

वीडियो सामने आने के बाद ध्रुव राठी के समर्थकों और एल्विश यादव के समर्थक आपस में भिड़ गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होने लगी। एल्विश यादव के समर्थकों का कहना है कि ध्रुव राठी अनपढ़ हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर "#नौवींफेलध्रुव" ट्रेंड करने लगा। इसके साथ ही ध्रुव राठी की समर्थकों ने एल्विश यादव को छपरी होने का दावा किया। इसके बाद "#अनपढ़_एल्विश छपरी है" ट्रेंड करने लगा।

ध्रुव राठी के समर्थकों ने एल्विश यादव को बीजेपी का आईटी सेल बताया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एल्विश यादव पर बीजेपी के लिए काम करने के कई बार आरोप लगे हैं। वहीं ध्रुव राठी को एजेंडा सेटर होने का दावा भी सोशल मीडिया पर किया जाता है।

देखिए वीडियो-

Advertisement
Tags :
Elvish YadavFacebookSocial Mediasocial media trendViral
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement