scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

मैं सिंगल हूं, मेरे लिए Girlfriend बनवा दीजिए…, लड़के ने दिल्ली पुलिस से मांगी मदद, अधिकारियों के जवाब ने लूट लिया महफिल

Delhi Police News: शिवम नामक यूजर ने तो दिल्ली पुलिस से गर्लफ्रेंड की ही डिमांड कर दी। जिस पर पुलिस ने भी शिवम के लिए मजे ले लिए और मजेदार जवाब दिया।
Written by: Jyoti Gupta
नई दिल्ली | Updated: May 31, 2024 20:04 IST
मैं सिंगल हूं  मेरे लिए girlfriend बनवा दीजिए…  लड़के ने दिल्ली पुलिस से मांगी मदद  अधिकारियों के जवाब ने लूट लिया महफिल
दिल्ली पुलिस। (Express)
Advertisement

मेरी गर्लफ्रेंड बनवा दीजिए, मैं सिंगल हूं.. यह ठीक नहीं है, आपको मेरे लिए एक गर्लफ्रेंड ढूंढने में मेरी मदद करनी चाहिए। यह बात एक लड़के ने दिल्ली पुलिस से एक्स पर कही। दिल्ली पुलिस ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौक पर कैम्पेन ग्राफ्रिक्स 'एक्स' पर पोस्ट किया था। जिसमें तंबाकू खाने के नुकसान को बताया गया था। यूजर का नाम शिवम भारद्वाज है। अधिकतर लोगों ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर कमेंट किया था।

Advertisement

हालांकि शिवम ने मजे-मजे में गर्लफ्रेंड बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने मजद मांग ली। शिवम ने अपने सिंगल होने का दुखड़ा रोया औऱ पुलिस से कहा कि यह गलत बात है आपको मेरी गर्लफ्रेंड बनवाने में मदद करनी चाहिए। फिर क्या दिल्ली पुलिस ने भी इसका मजेदार अंदाज में ही ऐसा जवाब दिया। दिल्ली पुलिस के इस जवाब ने मानो महफिल ही लूट ली।

Advertisement

दरअसल, अक्सर लोग पुलिस से तब मदद मांगते हैं जब वे किसी परेशानी में होते हैं। कई बार लोग एक्ट पर पोस्ट के जरिए भी पुलिस से मदद मांगते हैं हालांकि शिवम ने जो मदद मांगी उसे पढ़कर लोग हंस रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि भाई तुम सिंगल हो और ये खुशी की बात है। अपने लिए खाई मत खोदो।

गर्लफ्रेंड की ही डिमांड पर पुलिस का मजेदार जवाब

हालांकि कई बार लोग गैरजरूरी सवाल में पुलिस से पूछ लेते हैं। कई बार पुलिस मजेदार अंदाज में इनको जवाब भी देती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। शिवम नामक यूजर ने तो गर्लफ्रेंड की ही डिमांड कर दी। जिस पर पुलिस ने भी शिवम के लिए मजे ले लिए। शिवम ने Single की जगह Signal लिखा था और इसके साथ ही सिग्नल की इमोजी भी डाली थी।

पुलिस ने अपने जवाब में शिवम से कहा कि सर, हम आपकी गर्लफ्रेंड खोजने् में मदद कर सकते हैं, अगर वह कभी गायब हो गई है। हमारी एडवाइस है "अगर आप Signal हैं तो हमें उम्मीद है कि आप ग्रीन रहेंगे न कि रेड।''कुछ लोगों को दिल्ली पुलिस का यह जवाब काफी पसंद आया तो कई ने कहा कि यह काम दिल्ली पुलिस का नहीं है, उन्हें फालूत सवालों को इग्नोर कर अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। वैसे आपकी क्या राय है?

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो