scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

अखिलेश यादव और डिंपल की केमेस्ट्री देख हंस पड़ीं इकरा हसन, जानिए सांसद ने मोबाइल में ऐसा क्या दिखाया, Video Viral

Akhilesh yadav dimple yadav cute moment viral: लोग ये जानना चाह रहें कि आखिर डिंपल यादव मोबाइल में ऐसा क्या दिखा रही हैं, जो दोनों एक-दूसरे की तरफ देखते हैं, आंखों की आंखों में बात करते हैं औऱ फिर जोर-जोर से हंसने लगते हैं।
Written by: Jyoti Gupta
नई दिल्ली | Updated: June 25, 2024 14:54 IST
अखिलेश यादव और डिंपल की केमेस्ट्री देख हंस पड़ीं इकरा हसन  जानिए सांसद ने मोबाइल में ऐसा क्या दिखाया  video viral
अखिलेश यादव औऱ डिंपल यादव को देख हंसने लगीं इकरा।
Advertisement

अखिलेश यादव और डिंपल यादव की तस्वीरें कई बार सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। लोगों को दोनों नेताओं की जोड़ी पति-पत्नी के रूप में काफी पसंद आती है। कई बार इनके वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Advertisement

अखिलेश यादव और डिंपल यादव संसद के बाहर खड़े हैं। उनके साथ अन्य नेता भी मौजूद हैं। इसी बीच डिंपल यादव अपने पति अखिलेश यादव से कुछ कहती हैं और मोबाइल दिखाती हैं। मोबाइल देखने के बाद अखिलेश यादव अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वहीं पास में खड़ीं इकरा हसन भी खुद को मुस्कुराने से रोक नहीं पातीं है। वे दोनों की जुगलबंदी को देखकर मंद-मंद मुस्कुराने लगती हैं।

Advertisement

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग ये जानना चाह रहें कि आखिर डिंपल यादव मोबाइल में ऐसा क्या दिखा रही हैं, जो दोनों एक-दूसरे की तरफ देखते हैं, आंखों की आंखों में बात करते हैं औऱ फिर जोर-जोर से हंसने लगते हैं। बता दें कि यूपी में अखिलेश यादव को भईया औऱ डिंपल यादव को लोग भाभी कहते हैं। वैसे आपको यह वीडियो कैसी लगी।

दरअसल, लोकसभा चुनाव में इकरा हसन ने कैराना सीट से चुनाव जीता है। वे युवा सांसद हैं। इकरा 29 साल की उम्र में सांसद बन गई हैं। अब इनके मुस्कुराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इकरा से पूछ रहे हैं कि ऐसी क्या बात थी। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चे हो रहे हैं।

Advertisement

वीडियो में ऐसा क्या है?

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव संसद के बाहर खड़े हैं। इकरा सहित धर्मेंद्र यादव और अन्य नेता भी हैं। इस बीच डिंपल यादव अपने मोबाइल में अखिलेश यादव को कुछ दिखाती हैं। जिसे देख वे हंस पड़ते हैं और डिंपल यादव से कुछ कहते हैं। दोनों को इस तरह देख इकरा भी हंसने लगती हैं। लोग इस वीडियो को खूब पंसद कर रहे हैं।

Advertisement

देखिए यह वायरल वीडियो

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो