होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Surya Grahan 2024 Date, India Timings: आज लगेगा साल का पहला और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, जानें समय, सूतक काल से लेकर हर एक जानकारी

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date and Timings in India: साल का पहला और सबसे लंबे समय लगने वाला सूर्य ग्रहण आज है। जानें किन शहरों में आएगा नजर। इसके साथ ही सूतक काल समय से लेकर अन्य जानकारी
Written by: Shivani Singh
नई दिल्ली | April 25, 2024 11:41 IST
Solar Eclipse 2024: सूर्य ग्रहण के समय ये राशियां रहें संभलकर
Advertisement

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date and Time in India: आज का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस खास खगोलीय घटना देखने के लिए दुनियाभर के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। बता दें कि 50 साल बाद ऐसा सूर्य ग्रहण पड़ रहा है, जो सबसे लंबा होगा। इसकी पूरी अवधि करीब 5 घंटे 245 मिनट की होगी। जिसमे से करीब सात मिनट ऐसे होंगे जिसमें पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और पूरी धरती में अंधेरा छा जाएगा। आइए जानते हैं किस समय होगा आज सूर्य ग्रहण और कैसे होता है ये ग्रहण

सूर्य ग्रहण 2024 का समय

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 यानी आज लग रहा है। भारतीय समय के अनुसार रात 9 बजकर 12 मिनट से 9 अप्रैल को 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इसकी कुल अवधि 5 घंटे 10 मिनट की होगी।

Advertisement

भारत के अलावा अमेरिका, मैक्सिको, कनाड़ा, आयरलैंड, इंग्लैंड जैसे देशों की बात करें, तो यहां पर सूर्य ग्रहण दोपहर सवा 2 बजे से शुरू हो जाएगा।

क्यों होता है सूर्य ग्रहण?

धार्मिक दृष्टिकोण से बात करें, तो राहु और केतु के कारण सूर्य ग्रहण होता है। वह सूर्य क अपना ग्रास बना लेते हैं, जिससे सूर्य ग्रहण होता है। वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की बात करें, यह एक खगोलीय घटना है। इस स्थिति में चंद्रमा ,पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है। ऐसे में सूर्य का प्रकाश धरती तक कुछ समय के लिए नहीं पहुंच पाता है और चंद्रमा की पूरी छाया पृथ्वी पर पड़ती है, जिससे अंधेरा छा जाता है। ऐसे सूर्य ग्रहण लगता है।

भारत में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखा कि नहीं?

बता दें कि साल का पहला और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण रात के समय लगने वाला है। इसलिए भारत में नहीं नजर आएगा।  

किन-किन जगहों पर दिखेगा सूर्य ग्रहण?

बता दें कि अमेरिका में सबसे साफ सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा। ऐसे में यहां पर कुछ मिनट के लिए अंधेरा छा जाएगा। इसके अलावा सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप पेसिफिक,अटलांटिक,आर्कटिक मेक्सिको,कनाडा,मध्य अमेरिका,दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड आदि भागों में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण सूतक काल मान्य होगा कि नहीं

हिंदू धर्म के अनुसार, ग्रहण लगने से कुछ समय पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है, जो समापन के साथ खत्म हो जाता है। इस दौरान मांगलिक, शुभ कामों के साथ खाने की मनाही होती है। जहां चंद्र ग्रहण के समय सूतक काल  करीब 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है और सूर्य ग्रहण 12 साल पहले शुरू हो जाता है। ऐसे में सूर्य ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है। लेकिन भारत में ग्रहण नहीं दिखेगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Advertisement
Tags :
religion newsSolar eclipsesurya grahan
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।