होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

25 साल पहले लॉन्च हुए नोकिया फोन का नया अवतार, देखें Nokia 3210 का फर्स्ट लुक, जानें दाम व फीचर्स

Nokia 3210 2024 4G launched: नोकिया 3210 (2024) 4G फीचर फोन को S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया गया है। जानें क्या है खास...
Written by: टेक्नोलॉजी डेस्क | Edited By: Naina Gupta
Updated: May 09, 2024 10:56 IST
Nokia 3210 2024 4G launch: नोकिया 3210 (2024) 4जी लॉन्च
Advertisement

Nokia 3210 (2024) 4G Launched:एचएमडी ग्लोबल ने अपने एक और क्लासिक फोन को नए अवतार में पेश किया है। नया Nokia 3210 (2024) 25 साल पहले लॉन्च हुए क्लासिक नोकिया 3210 का रीब्रैंडेड वर्जन है और एडवांस्ड फीचर्स के साथ आता है। बता दें कि इससे पहले HMD Global तीन दूसरे नोकिया फीचर फोन्स- नोकिया 215, 225 और 235 भी लॉन्च कर चुकी है। नए नोकिया 3210 (2024) में 32 जीबी तक स्टोरेज एक्सपेंड सपोर्ट, 2.4 इंच डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं। जानिए इसके बारे में सबकुछ…

Nokia 3210 price

नोकिया 3210 की कीमत 89 यूरो (करीब 8000 रुपये) है। फोन को फिलहाल जर्मनी, स्पेन और ब्रिटेन में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी की योजना इस हैंडसेट को दूसे यूरोपीय मार्केट्स, अफ्रीका, भारत, मिडिल ईस्ट और खाड़ी देशों में भी उपलब्ध कराने की है। यह फोन ब्लैक, गोल्ड और ब्लू कलर में आता है।

Advertisement

कौन है भारत का सबसे रईस बुजुर्ग शख्स? 93 साल की उम्र में 23 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, 60 साल की उम्र में किया ‘मैजिक’

Nokia 3210 Specifications

नोकिया 3210 में 2.4 इंच टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जो QVGA रेजॉलूशन ऑफर करती है। इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ रियर पर 2 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। हैंडसेट में S30 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। नोकिया के इस फीचर फोन में Unisoc T107 चिपसेट मिलता है। इस डिवाइस में 64MB रैम और 128MB स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए नोकिया 3210 (2024) में ब्लटूथ 5.0 दिया गया है। हैंडसेट में 3.5 एमएम ऑडियो जैक भी है। फोन में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी दिया गया है। डिवाइस को पावर देने के लिए 1450mAh की बैटरी दी गई है जिससे 9.8 घंटे का टॉक टाइम मिलेगा। इसके अलावा हैंडसेट में एफएम रेडियो, एमपी3 प्लेयर और क्लासिक Snake गेम भी है। यूजर्स इस फोन में Cloups Apps जैसे YouTube Shorts, News और वेदर अपडेट्स का अनुभव ले सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Nokianokia feature phonenokia phone
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।