होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

सबसे ज्यादा अरबपति किस देश और शहर में रहते हैं? भारत के इस शहर में सबसे ज्यादा अमीर, मुंबई ने बीजिंग को छोड़ा पीछे

नई ग्लेबल लिस्ट में पता चला है कि एशिया के सबसे ज्यादा अरबपत लोग मुंबई में रहते हैं। और इस शहर में भारत के सबसे धनी शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का भी घर है। मुकेश अंबानी दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति भी बन गए हैं।
Written by: qatesting
mumbai | June 06, 2024 16:24 IST
Advertisement

World richest people 2024 india billionaires mukesh Ambani: भारत दुनिया का तीसरा ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं। जी हां नई ग्लेबल लिस्ट में पता चला है कि एशिया के सबसे ज्यादा अरबपत लोग मुंबई में रहते हैं। और इस शहर में भारत के सबसे धनी शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का भी घर है। मुकेश अंबानी दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति भी बन गए हैं।

Hurun Global Rich List 2024 के मुताबिक, फिलहाल दुनियाभर में 3,279 अरबपति हैं। पिछले साल (2023) की तुलना में 167 का इजाफा हुआ है। चीन में दुनिया के सबसे ज्यादा (814) अरबपति बसते हैं। जबकि यूनाइटेड स्टेट्स अरबपतियों (800) की संख्या के मामले में दूसरे नंबर पर है। जहां अमेरिका में 109 जबकि भारत में 84 अरबपति पिछले साल की तुलना में बढ़े हैं। वहीं चीन में अरबपतियों की संख्या 155 तक कम हो गई है।

Advertisement

रेलवे ने बदल दिया नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का टाइम, जानें नए शेड्यूल, रूट और स्टॉपेज की डिटेल

रिपोर्ट के मुताबिक, 'भारत के लिए साल काफी बढ़िया रहा और करीब 100 नए अरबपति बने। इकोनॉमी में रिकॉर्ड लेवल पर कॉन्फिडेंस बढ़ा। एशिया की बिलेनियर कैपिटल में मुंबई ने बीजिंग को पीछे छोड़ दिया (Hurun लिस्ट में पहली बार) और दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा अरबपतियों की संख्या वाला शहर बन गया।'

Advertisement

इसके अलावा भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली भी पहली बार सबसे ज्यादा अरबपतियों वाले टॉप-10 शहरों में शामिल हुई है।

Varun Gandhi Net Worth: कितने अमीर हैं पीलीभीत से BJP सांसद वरुण गांधी? 10 साल में 1124 फीसदी बढ़ी धन-दौलत

बात करें अरबपतियों की तो एलन मस्क (Elon Musk) एक बार फिर दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। और इसकी वजह टेस्ला के स्टॉक्स में बढ़ोत्तरी रही। मार्क जुकरबर्ग और लैरी पेज भी इस साल टॉप-10 रईसों की लिस्ट में शामिल हुए हैं।

गौर करने वाली बात है कि म्यूजिशियन टेलर स्विफ्ट भी अरबपतियों के क्लब में आई हैं और उनकी नेट वर्थ 1.2 बिलियन डॉलर पहुंच गई है।

Hurun Global Rich List 2024 एक ऐनुअल रिपोर्ट है जिसमें हर साल दुनियाभर के अरबपतियों को US Dollar के हिसाब से रैंक किया जाता है। इस रिपोर्ट को Hurun Research Institute ने तैयार की है।

सबसे ज्यादा अरबपति वाले टॉप-10 देश (Top 10 nations in terms of number of billionaires)

-चीन
-यूनाइटेड स्टेट्स
-भारत
-यूनाइटेड किंगडम
-जर्मनी
-स्विट्ज़रलैंड
-रूस
-इटली
-फ्रांस
-ब्राज़ील

सबसे ज्यादा अरबपतियों की संख्या वाले टॉप-10 शहर (Top 10 cities in terms of number of billionaires)

-न्यू यॉर्क (US)
-लंदन (UK)
-मुंबई (भारत)
-बीजिंग (चीन)
-शंघाई (चीन)
-शेन्ज़ेन (चीन)
-हॉन्ग कॉन्ग (चीन)
-मॉस्को (रूस)
-नई दिल्ली (भारत)
-सैन फ्रांसिस्को (US)

Advertisement
Tags :
BillionaireChinaIndiaMumbai
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement