होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

1 साल बाद मालव्य राजयोग बनने से इन राशियों को मिलेगा अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा, शुक्र ग्रह की रहेगी असीम कृपा

शुक्र ग्रह के गोचर से मालव्य राजयोग बनने जा रहा है, जिससे 3 राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: July 04, 2024 18:41 IST
1 साल बाद 'मालव्य राजयोग' बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत-
Advertisement

Malavya Rajyog: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को वैभव, धन, ऐश्वर्य, सुख-समृद्धि और लग्जरी का कारक माना गया है। वहीं शुक्र समय- समय पर गोचर करके खास राजयोग का निर्माण करते हैं। आपको बता दें कि सितबंर में शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि तुला में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। वहीं इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। नई नौकरी में आपको बेहतर संभावनाएं मिल सकती हैं। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की इस समय हो सकती है। वहीं सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही जो लोग विवाह योग्य हैं, उनको शादी का प्रस्ताव आ सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

मालव्य राजयोग का बनना धनु राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करने जा रहे है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय़ के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं आने वाले समय में आप खुद को अधिक ऊर्जावान और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। इस समय में आपको परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग भी मिलने वाला है। साथ ही आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी स्थान में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस समय आप अच्छा धन कमा पाएंगे और बचत भी कर सकेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। साथ ही व्यापाऱियों को अटका हुआ धन मिलेगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
AstroNewsreligion news
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement