10 दिन बाद शुक्र बनाएंगे केंद्र त्रिकोण राजयोग, इन राशियों को मिलेंगे नई नौकरी के कई अवसर, हर काम में भी मिलेगी सफलता
Kendra Tirkon Rajyog: दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र मूल्य, रिश्तों, सुंदरता , आकर्षण, प्रेम आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय शुक्र मेष राशि में विराजमान है। वहीं, 19 मई को शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के वृषभ राशि में आने से वह गुरु के साथ मिलकर मेष राशि में केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। बता दें कि शुक्र मेष राशि के सप्तम भाव के स्वामी है और केंद्र भाव में विराजमान है। वहीं गुरु बृहस्पति भाग्य यानी नवम भाव के स्वामी होकर केंद्र के भाव से केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण धन के भाव में कर रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ...
कर्क राशि (Kark Zodiac)
कर्क राशि के जातकों के लिए ये योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को पैसों की तंगी, कर्ज से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। शुक्र और गुरु की कृपा से आय के नए स्तोत्र खुलने के साथ खूब मुनाफा मिलने वाला है। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप जीवन में अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। करियर में भी कुछ अच्छा कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ गी कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा, जिससे आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि में कर्म भाव केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर काम में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा करने वाले जातकों को मेहनत और लगन का फल मिलेगा। इसके साथ ही आपके काम की तारीफ होगी। इसके चलते आपको इंक्रीमेंट, पदोन्नति मिल सकती है। इसके साथ ही उच्च अधिकारी आपका काम देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। परिवार को भी समय दे पाएंगे, इससे घर में सुख-शांति और खुशियां बनी रहेगी। समाज में मान -सम्मान की वृद्धि होगी। आपके वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे आप कई लक्ष्यों को पाने में सफलता हासिल हो सकती है। आप के द्वारा नए विचार भी सामने होंगे, जिससे आपको प्रोजेक्ट या फिर कोई डील हासिल हो सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है। नया वाहन, संपत्ति खरीदने का भी मौका मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नए रिश्ते में बंध सकते हैं। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही पार्टनर का सहयोग मिलेगा, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है। कार्यक्षेत्र में भी आपका काम अच्छा चलेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही घर में कोई शुभ या फिर मांगलिक काम हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही धन की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।