scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

60 दिन बाद धन के दाता शुक्र होंगे उदय, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के साथ कमाएंगे खूब सारा धन

वैदिक ज्योतिष अनुसार मिथुन राशि में शुक्र देव उदित होने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: June 13, 2024 12:42 IST
60 दिन बाद धन के दाता शुक्र होंगे उदय  इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन  करियर में तरक्की के साथ कमाएंगे खूब सारा धन
वैभव के दाता शुक्र होंगे उदय-
Advertisement

Venus Uday In Mithun: वैदिक ज्योतिष मुताबिक  ग्रह एक निश्चित अवधि पर उदय और अस्त होते रहते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें धन के कारक शुक्र ग्रह 30 जून को उदित होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में उदय होंगे। ऐसे में शुक्र ग्रह के उदित होने का असर सभी राशियों के लोगों पर सीधे तौर पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय नई नौकरी मिल सकती है है। साथ ही करियर और कारोबार में ग्रोथ मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Advertisement

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदित होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आपकी समाज में एक अलग ही छवि निकलकर आएगी। वहीं आप देश- दुनिया की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस दौरान आप मांंगलिक और धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस समय प्रतियोगी छात्र किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। साथ ही पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

शक्र ग्रह का उदित होना कन्या राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपके सोच समझने की शक्ति प्रबल होगी और आपके द्वारा इस अवधि में लिए गए फैसले आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। वहीं आपको इस दौरान पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी ज्यादा अच्छी रहने वाली है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। व्यापार का विस्तार हो सकता है।

Advertisement

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदित होना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली से धन और वाणी स्थान पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। वहीं  इस दौरान आपको सरकारी कार्यों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही इस अवधि में पको पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं आपको इस दौरान व्यापार में उन्नति के लिए अवसर और नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और उन्नति मिलने के योग बनेंगे। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो