होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Vat Savitri Purnima 2024: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र से लेकर आरती तक

Vat Savitri Purnima 2024: सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए वट सावित्री के दिन बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। जानें वट सावित्री पूर्णिमा व्रत का मुहूर्त, पूजा विधि सहित अन्य जानकारी
Written by: Shivani Singh
नई दिल्ली | Updated: June 21, 2024 09:46 IST
Vat Savitri Purnima 2024: वट सावित्री पूर्णिमा तिथि, मुहूर्त सहित अन्य जानकारी
Advertisement

Vat Savitri Purnima 2024 Muhrat Puja Vidhi Mantra: आज वट सावित्री पूर्णिमा व्रत रखा जा रहा है। बता दें कि ज्येष्ठ माह में दो बार वट सावित्री का व्रत पड़ता है। इसी तिथि को लेकर भिन्न-भिन्न मत है। वट सावित्री व्रत अमावस्या की तरह ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि को भी रखा जाता है। इसे वट सावित्री पूर्णिमा व्रत कहा जाता है। निर्णयामृत आदि में ज्येष्ठ अमावस्या को व्रत के लिए कहा गया है। वहीं, स्कंद पुराण और भविष्योत्तर पुराण नें ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि वट सावित्री व्रत रखने की बात कही गई है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं वट सावित्री पूर्णिमा व्रत रखने का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र सहित अन्य जानकारी…

वट सावित्री पूर्णिमा पर करें ये उपाय, अपार धन-संपदा और सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति

Advertisement

वट सावित्री पूर्णिमा 2024 तिथि? (Vat Savitri Purnima 2024 Date)

वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा 21 जून को सुबह 7 बजकर 32 मिनट से आरंभ हो रही है,जो 22 जून को सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ऐसे में वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत 21 जून 2024, शुक्रवार को रखा जाएगा।

वट सावित्री पूर्णिमा व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त (Vat Savitri Purnima 2024 Puja Muhurat)

लाभ चौघड़िया का मुहूर्त- सुबह 7 बजकर 8 मिनट से 8 बजकर 53 मिनट तक
अमृत चौघड़िया का मुहूर्त- 8 बजकर 53 मिनट से 10 बजकर 38 मिनट तक।
शुभ चौघड़िया का मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से 2 बजकर 7 मिनट तक।

Advertisement

वट सावित्री पूर्णिमा व्रत पूजा विधि

वट सावित्री पूर्णिमा व्रत में इस मंत्र का करें जाप (Vat Savitri Vrat 2024 Mantra)

अवैधव्यं च सौभाग्यं देहि त्वं मम सुव्रते।
पुत्रान् पौत्रांश्च सौख्यं च गृहाणार्घ्यं नमोऽस्तुते।।
यथा शाखाप्रशाखाभिर्वृद्धोऽसि त्वं महीतले।
तथा पुत्रैश्च पौत्रैश्च सम्पन्नं कुरु मा सदा।।

वट सावित्री व्रत की आरती (Vat Savitri Vrat Aarti)

अश्वपती पुसता झाला।। नारद सागंताती तयाला।।
अल्पायुषी स त्यवंत।। सावित्री ने कां प्रणीला।।
आणखी वर वरी बाळे।।मनी निश्चय जो केला।।
आरती वडराजा।।
दयावंत यमदूजा। सत्यवंत ही सावित्री।
भावे करीन मी पूजा। आरती वडराजा ।।
ज्येष्ठमास त्रयोदशी। करिती पूजन वडाशी ।।
त्रिरात व्रत करूनीया। जिंकी तू सत्यवंताशी।
आरती वडराजा ।।
स्वर्गावारी जाऊनिया। अग्निखांब कचळीला।।
धर्मराजा उचकला। हत्या घालिल जीवाला।
येश्र गे पतिव्रते। पती नेई गे आपुला।।
आरती वडराजा ।।
जाऊनिया यमापाशी। मागतसे आपुला पती।
चारी वर देऊनिया। दयावंता द्यावा पती।
आरती वडराजा ।।
पतिव्रते तुझी कीर्ती। ऐकुनि ज्या नारी।।
तुझे व्रत आचरती। तुझी भुवने पावती।।
आरती वडराजा ।।
पतिव्रते तुझी स्तुती। त्रिभुवनी ज्या करिती।।
स्वर्गी पुष्पवृष्टी करूनिया। आणिलासी आपुला पती।।
अभय देऊनिया। पतिव्रते तारी त्यासी।।

Advertisement
Tags :
religion newsvat savitri fast
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement