scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

मनी प्लांट की मिट्टी में डालें ये 2 चीजें, अकूत धन-दौलत की होगी प्राप्ति, घर आएगी खुशहाली

Vastu Tips For Money Plant: मनी प्लांट लगाने जा रहे हैं, तो उससे पहले मिट्टी में इन दो चीजों को डाल लें। इससे अधिक सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होगी।
Written by: Shivani Singh
नई दिल्ली | June 29, 2024 13:18 IST
मनी प्लांट की मिट्टी में डालें ये 2 चीजें  अकूत धन दौलत की होगी प्राप्ति  घर आएगी खुशहाली
Vastu Tips For Money Plant: मनी प्लांट लगाते समय ध्यान रखें ये बातें (PC-Freepik)
Advertisement

Vastu Tips For Money Plant: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को शुभ पौधों में से एक माना जाता है। वास्तु शास्त्र में कई पौधों के बारे में विस्तार से बताया गया है जिन्हें घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सुख-समृद्धि , धन-संपदा की प्राप्ति होती है। इन्हीं में से एक मनी प्लांट माना जाता है। मनी प्लांट को घर, ऑफिस आदि जगहों पर रखा जाता है। घर में मनी प्लांट लगा रहे हैं, तो इन दो चीजों को मिट्टी में मिला दें। इन चीजों को मिलाने से जीवन में खुशहाली ही खुशहाली आती है। आइए जानते हैं वास्तु के हिसाब से किन चीजों को मिलाना माना जाता है शुभ…

Advertisement

मनी प्लांट लगाते समय मिलाएं ये 2 चीज

मनी प्लांट में डालें थोड़ा सा दूध

मनी प्लांट लगाते समय मिट्टी में थोड़ा सा दूध अवश्य डाल दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट में दूध डालने से धन लाभ होगा इसके साथ ही कर्ज से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

मनी प्लांट में डाले चीनी

मनी प्लांट लगाते समय मिट्टी में थोड़ी सी चीनी डाल दें। ऐसा करना शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मिट्टी में चीनी डालने से धन हानि नहीं होती है। इसके साथ ही राहु दोष से मुक्ति मिलती है।

मनी प्लांट को ही दिशा में लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को सही दिशा में लगाना काफी शुभ माना जाता है। इसे घर के आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं। इस दिशा के स्वामी गणेश जी और ग्रह शुक्र माना जाता है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से सुख-समृद्धि, धन-संपदा आदि की प्राप्ति होती है।

Advertisement

मनी प्लांट में बांधे कलावा

मनी प्लांट लगाने के बाद उसकी जड़ में लाल धागा या फिर कलावा अवश्य बांधे। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट में कलावा बांधते समय शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। इसके लिए सुबह को सुबह स्नान आदि करने के बाद साफ वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें और उन्हें लाल कलावा चढ़ा दें। विधिवत धूप-कपूर जलाकर आरती कर लें।। इसके बाद मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए इसे मनी प्लांट में बांध दें। कुछ ही दिनों में आपको शुभ फल दिखने शुरू हो जाएगे।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो