scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

100 साल बाद नजदीक आएंगे सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नई नौकरी के साथ होगा अपार धनलाभ

Trigrahi Yog In Mithun: वैदिक ज्योतिष अनुसार मिथुन राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। जिससे 3 राशि के जातकों का भाग्य चमक सकता है...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: June 12, 2024 12:31 IST
100 साल बाद नजदीक आएंगे सूर्य  शुक्र और बुध ग्रह  इन राशियों की चमकेगी किस्मत  नई नौकरी के साथ होगा अपार धनलाभ
बुध की राशि में बनेगा त्रिग्रही योग-
Advertisement

Trigrahi Yog In Mithun:  ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 15 जून को त्रिग्रही योग का निर्माण मिथुन राशि (Trigrahi Yog In Mithun) में होगा। इस योग का निर्माण बुध, शुक्र और सूर्य देव की युति से होने जा रहा है। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर सीधेतौर पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस दौरान किस्मत चमक सकती है। साथ ही  करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

Advertisement

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही नौकरी में आपको प्रमोशन हासिल होगा आपके जीवन में उन्‍नति के कई अवसर बन रहे हैं और आपके कारोबार में भी तेजी बनी रहेगी। वहीं इस दौरान आप समाज में लोकप्रिय होंंगे। आप इस दौरान सही डिजीजन लेंगे। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं इस दौरान जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

त्रिग्रही योग का बनना कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से पंचम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही जो दंपत्ति संतान प्राप्ति के इच्छुक हैे, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस वक्‍त आपका धार्मिक कार्य में मन लगेगा और आपको मनचाही सफलता प्रापत होने से खुशियां मिलेंगी। साथ ही इस दौरान अगर आपका प्रेम- संबंध चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है।

Advertisement

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दशम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान बेरोजागार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति और मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं आपको कहीं से रुका धन मिलने से कई रुके कार्य पूर्ण होंगे और आपके जीवन में तरक्‍की मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही जो लोग व्यापारी हैं, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो