scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Surya Grahan 2024: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? जानें तिथि, सूतक काल से लेकर भारत में नजर आएगा कि नहीं

Surya Grahan 2024 Kab Hai: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर में लगने वाला है। जानें तिथि, सूतक काल से लेकर हर एक जानकारी
Written by: Shivani Singh
नई दिल्ली | Updated: May 17, 2024 12:10 IST
surya grahan 2024  कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण  जानें तिथि  सूतक काल से लेकर भारत में नजर आएगा कि नहीं
Solar Eclipse 2024: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (PC-Freepik)
Advertisement

Surya Grahan 2024 Kab Hai: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व है। बता दें कि इस साल दो बार सूर्य ग्रहण लगने वाला है। पहला 8 अप्रैल को लगा चुका है। जबकि दूसरा, सूर्य ग्रहण अक्टूबर माह में लगने जा रहा है। ये ग्रह सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे रिंग और फॉयर (Ring Of Fire) कहते हैं। पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आया था। क्या दूसरा भी नहीं नजर आएगा? जानें साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब आएगा नजर, सूतक काल से लेकर कहां-कहां देखा जा सकता है। जानें सूर्य ग्रहण से संबंधित हर एक सवाल का जवाब…

Advertisement

कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? (Solar Eclipse 2024 Date)

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अश्विन मास की अमावस्या तिथि को पड़ रहा है। इस दिन सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू हो रहा है, जो देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इस ग्रहण की कुल अवधि करीब 6 घंटे 4 मिनट होगी।

Advertisement

भारत में दिखेगा कि नहीं? (Solar Eclipse In India)

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा, क्योंकि ये रात के समय लग रहा है। 8 अप्रैल को भी लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आया था।

कहां-कहां नजर आएगा दूसरा सूर्य ग्रहण? (Where You See Solar Eclipse)

साल का दूसरा ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। लेकिन ब्राजील, आर्कटिक, कूक आइलैंड, फिजी, आर्कटिक, चिली, पेरू, होनोलूलू, अंटार्कटिका, अर्जेंटीना, उरुग्वे, ब्यूनस आयर्स और बेका आइलैंड, मैक्सिको, न्यूजीलैंड  आदि जगहों पर दिखाई देगा।

Advertisement

सूर्य ग्रहण में सूतक काल का समय (Surya Grahan Sutak Kaal)

शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण लगने के ठीक 12 घंटे पहले सूतक काल शूरू हो जाता है। लेकिन भारत में सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा। ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा। बता दें कि जब सूतक काल लगता है, तो शुभ और मांगलिक कामों के साथ-साथ पूजा-पाठ भी नहीं होता है। सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इसके बाद सूर्य ग्रहण के बाद गंगाजल से पवित्र करके कपाट खोलने के साथ आरती आदि की जाती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो